Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड थाना क्षेत्र में बेलगाम डंपर ने आज एक मोटरसाइकिल सवार को कुचला,दर्दनाक मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में एक डंपर ने आज बुधवार,सांय लगभग 6 बजे एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रामेन्द्र मिश्रा उम्र 40 वर्ष , निवासी मकान नंबर -1184 , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद आज सायं लगभग 6 बजे अपनी मोटर साइकिल सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह ओल्ड -बड़खल रोड स्थित रामा स्वीट के समीप पहुंचा तो एक बेलगाम डंपर ने उसकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर डंपर मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई ,और भीड़ को काबू किया, और जांच की कार्रवाई में जुट गई।
जांच के बाद मृतक रामेन्द्र मिश्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम कल वीरवार को कराया जाएगा। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा सरकार लोकतंत्र का हनन करने में जुटी है,जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी -लखन सिंगला

Ajit Sinha

महिला पुलिसकर्मियों ने आज एक स्कूटी रैली निकाल कर महिलाओं को सम्मान करने का दिया संदेश।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने फार्म हाउस में मारा छापा, जुआ खेल रहे 20 आरोपित 4 लाख 20 हजार के साथ पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x