Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक छात्रा की लाश सेक्टर -37 स्थित एक होटल के कमरे में मिली, घर से सोमवार को कॉलेज के लिए निकली थी, पुलिस कर रही जांच।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर -37 , फरीदाबाद के मोड़ पर दिल्ली -फरीदाबाद हाईवे स्थित एक होटल के कमरे में एक छात्रा की लाश मिली है, जिसका नाम अर्चना उम्र 19 वर्ष बताया गया है। पुलिस जांच के दौरान ये प्रतीत होता है कि किसी जहरीला पदार्थ खाने की वजह से छात्रा अर्चना की मौत हुई है। इस मामले में छात्रा अर्चना के गुम होने की रिपोर्ट थाना धौज, फरीदाबाद में दर्ज है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस मौके पर कर रही है। हत्या है या आत्महत्या है इस एंगल से भी पुलिस आगामी जांच कर रही है। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मिल पाएगी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सोमवार सुबह के लगभग 10 बजे मृतका अर्चना उम्र 19 वर्ष अपने घर से कॉलेज, दिल्ली के लिए निकली थी। इसके बाद लगभग 12 बजे उसकी अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात भी हुई थी, और उसने अपनी मां से कही थी,कि दोपहर के ढाई -तीन बजे तक अपने घर लौट जाएगी, जब देर शाम तक वह घर अपने वापिस नहीं आई, और उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था।

इसकी वजह से परिवार वालों की चिंता काफी बढ़ती जा रही थी। परिवार वालों ने थाना धौज , फरीदाबाद लड़की अर्चना के गायब होने की सूचना दे दी, और पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आज मंगलवार को जांच करते हुए पुलिस सेक्टर -37 , फरीदाबाद के एक होटल में पहुंची जिसका नाम जोया ग्रांड होटल है, के एक कमरे में पहुंची तो देखा की लड़की मृत अवस्था में पड़ी है,और उसके मुंह से झाग निकल रही है। पुलिस की माने तो छात्रा अर्चना के साथ एक लड़का भी था जिसका नाम बिपिन यादव है, जो बिल्कुल गायब है। संबंधित थाने में शिकायत के अनुसार आगामी कार्रवाई करेगी। जांच में ये सामने में आएगा की ये हत्या का मामला है या आत्महत्या का।

Related posts

फरीदाबाद: 21 अप्रैल से एमसीएफ की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए धरातल पर कार्य करें अधिकारी: जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

जीजा को जमकर शराब पिलाई, जब उसे नशा हो गया तो उसकी गला घौंट कर हत्या कर दी, और आग लगा दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर नगर निगम के 10 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x