
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की रिहायशी प्लॉटों पर अवैध रूप से चल रही दुकानों, ऑफिस व होटलों के खिलाफ चल रही कार्रवाई से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, बीपीटीपी क्षेत्र व इरोज गार्डन के हजारों लोगों में हड़कंप मचा है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रिहायशी प्लॉट पर अवैध रूप से चल रही एक होटल में सोमवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इससे पहले इरोज गार्डन, सूरजकुंड में रिहायशी मकानों में अवैध रुप से चल रही करीब 24 अवैध दुकानों व कार्यालय में सीलिंग की कार्रवाई की गई थी, जबकि 12 लोगों ने खुद ही अपने अपने दुकानों को बंद कर लिए थे।

अब उपरोक्त विभाग ने बीपीटीपी क्षेत्र में 57 लोगों को 7 दिनों का समय देते हुए पहली नोटिस बीते दिनों दी गई थी। जिसकी समय सीमा ख़त्म हो गई है। अब दूसरी नोटिस देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके बाद तेजी के साथ भारी पुलिस के साए में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने बातचीत करते हुए कहा कि एक सर्वे में बीपीटीपी क्षेत्र के रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रही ऑफिस, दुकानें, चूहा फ्लैट, स्टाफ रूम, गार्ड रूम,बने होने की पहचान की गई थी, इसकी संख्या कुल 57 है, ये कानूनी नियमों के मुताबिक गलत है। इन सभी को 7 दिनों का समय देते हुए पहली नोटिस जारी की गई थी, अब पहली नोटिसों का समय सीमा समाप्त होने को है। इसलिए विभाग दूसरी नोटिस देने की पूरी तैयारी कर ली है। दिए गए दूसरी नोटिस की सीमा समाप्त होने के बाद, सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।चौधरी ने सवाल के जवाब में कहा कि रिहायशी मकानों में अवैध दुकानों, होटलों , और कार्यालयों पर उनकी सीलिंग की कार्रवाई धड़ल्ले से जारी है। ग्रेप लगे होने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई फ़िलहाल थमी हुई है। इसके हटने के बाद तुरंत तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रिहायशी प्लॉट नंबर -1871 पर अवैध रुप से चल रही एक होटल में सोमवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इससे पहले इरोज गार्डन सूरजकुंड, फरीदाबाद में रिहायशी प्लॉटों पर चल रही 24 अवैध दुकानों, कार्यालयों में सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की गई थी। इसमें से 12 दुकानें को मालिकों ने खुद ही खाली कर दिए थे, पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

