
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) की रोहतक टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोनीपत तहसील कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत (46 वर्ष), निवासी गांव थाना खुर्द, तहसील खरखौदा, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी डीआईटीएस नीति के तहत श्रेणी-डी में कार्यरत था। उसने शिकायतकर्ता से जमीन की तकसीम की नकल उपलब्ध करवाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन की तकसीम की नकल प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय, सोनीपत में संपर्क किया था। इस कार्य के लिए उसे कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़े। आरोप है कि इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत ने जमीन की तकसीम की नकल उपलब्ध करवाने के बदले उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने इसकी शिकायत एसवी एवं एसीबी को दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मंजीत को तहसील कार्यालय, सोनीपत में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई।इस संबंध में एसवी एवं एसीबी थाना रोहतक में एफआईआर नंबर 39, दिनांक 17 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

