Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:रोडरेज विवाद में दो युवकों पर जानलेवा फायरिंग, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने आरोपी को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गाड़ी को साइड देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में भारत कॉलोनी निवासी प्रशांत की छाती और प्रिंस की गर्दन में गोली लगी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30,फरीदाबाद की टीम ने आरोपित जसवंत निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता पीयूष निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 12 नवम्बर की रात करीब 9:20 बजे वह अपने चचेरे भाई प्रशांत, प्रिंस और तुषार के साथ स्विफ्ट गाड़ी में दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी को साइड देने के लिए लाइट देने पर चालक जसवंत ने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान जसवंत ने गाली-गलौज करते हुए रिवाल्वर निकाल और प्रशांत व प्रिंस को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ी पुल में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी को साइड देने के विवाद में उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार राउंड फायर किए थे, जिनमें प्रशांत व प्रिंस को गोली लगी।

पुलिस ने आरोपित  के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, 7 जिंदा कारतूस तथा ब्रेजा गाड़ी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बिना परमिट के सवारियां ढो रहे सभी वाहनों पर नकेल कसने का किया फैसला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार सूरजकुंड मेला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भ्रष्टाचार के मामले में DHBVN के जेई और लाइनमैन पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x