
अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
“भ्रष्टाचार-रोधी मामलों की जांच और संपत्ति की वसूली”पर एक सप्ताह का कोर्स दिनांक 4 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC) कार्यक्रम के तहत सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद में आयोजित किया गया। कोर्स का सफलतापूर्वक समापन 10.11.2026 को हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता एन वेणु गोपाल, विशेष निदेशक, सीबीआई ने की।

इस कोर्स में 16 देशों के 24 अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें बोत्सवाना से तीन अधिकारी, लेबनान, माली, मॉरीशस, नाइजीरिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे से दो-दो अधिकारी तथा इथियोपिया, घाना, इराक, मेडागास्कर, मालदीव, म्यांमार, नामीबिया, पनामा और पराग्वे से एक-एक अधिकारी शामिल थे। इस समूह में कानून प्रवर्तन और जांच क्षेत्रों से संबंधित 11 महिला अधिकारी और 13 पुरुष अधिकारी शामिल थे।

पाठ्यक्रम के दौरान, पाठ्यक्रम के विषय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों को कवर किया गया, जिनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन और भारतीय कानून के तहत भ्रष्टाचार-रोधी कानूनी ढांचा, डिजिटल साक्ष्य की पहचान और संग्रह, जांच में क्रिप्टो करेंसी निवेश का पता लगाना, संपत्ति का पता लगाना और धन के प्रवाह की पहचान, बेनामी और शेल नेटवर्क संपत्तियों का खुलासा,

मुकदमेबाजी सहायता और साक्ष्यात्मक समर्थन, अपराध से प्राप्त आय की वसूली, दीवानी और आपराधिक संपत्ति जब्ती आदि शामिल थे। प्रतिभागियों ने सीबीआई मुख्यालय में नेटवर्क फॉर एविडेंस ट्रेसिंग, रिसर्च एंड एनालिसिस (NETRA) लैब और ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर का भी दौरा किया।पाठ्यक्रम के दौरान एक शैक्षिक यात्रा भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने दिल्ली में ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा किया।


Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

