Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक निर्माणाधीन/कच्चे तालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत, केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम के सेक्टर-71, फाजिलपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन/कच्चे तालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके थाना बादशाहपुर,गुरुग्राम में मुकदमा अंकित किया गया है। पुलिस ने इसके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल मंगलवार को दोपहर समय करीब 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच सेक्टर-71, फाजिलपुर, गुरुग्राम स्थित एक कच्चे तालाब में नहाने के लिए गई दो नाबालिग बच्चियां, जिनकी आयु लगभग 12 वर्ष बताई गई है, पानी में डूब गईं। बच्चियों के पिता द्वारा पुलिस टीम को इस सम्बंध में दी गई शिकायत में बतलाया कि तालाब के चारों ओर कोई पक्की चारदीवारी नहीं है, केवल लोहे की टीन लगाई गई है और बीच में खाली जगह छोड़ी गई है। इसी संबंध में शिकायतकर्ता ने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।

उनका कहना है कि घटना की सूचना ERV-272 के माध्यम से प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड द्वारा पुलिस को बताया गया कि दोनों बच्चियों को पानी से निकालकर सेक्टर-10 स्थित अस्पताल ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटनास्थल से संबंधित आवश्यक साक्ष्य, जिनमें मृतक बच्चियों के कपड़े एवं तालाब के पानी का नमूना शामिल है। इसके उपरांत पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर द्वारा दोनों बच्चियों को मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई।

उनका कहना है कि मृतक बच्चियों के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में दिनांक 10 नवंबर 2026 को धारा 106 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा अंकित किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से संबंधित तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं कथित लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति कानूनन जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस की अपील: गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि खुले तालाबों, गहरे गड्ढों, निर्माणाधीन स्थलों एवं अन्य जलभराव वाले खतरनाक स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। ऐसे स्थानों को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाने चाहिए तथा बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों के आसपास अकेले जाने से रोकें। गुरुग्राम पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से संबंधित शिकायत पर नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करती है।

Related posts

फरीदाबाद: मुजेसर थाने में तैनात एएसआई जसपाल को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

सुपरटेक लिमिटेड लिए गए ऋणों को चुकाने में विफल रहा और इसलिए वह डिफॉल्टर बन गया,ई-नीलामी की कार्रवाई पर रोक लगा दी-हरेरा

Ajit Sinha

राखी से पहले उजड़ा बहनों का संसार, नोएडा में बर्थडे के बहाने 13 वर्षीय आयुष की बेरहमी से हत्या,फूटा परिवार का गुस्सा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x