
अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
लोक आस्था केमहापर्व छठ की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज मंगलवार को पटना में गंगा के विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीघा के नासरीगंज घाट से गाय घाट और कंगन घाट तकस्टीमर से भ्रमण कर प्रशासनिक व नागरिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवंजानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरानउनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्षने गंगा तट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों कीविस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने विशेष रूप से घाटों की मुस्तैद साफ-सफाई एवं समतलीकरण, सुरक्षाहेतु पुख्ता बैरिकेडिंग और वॉच टावर,महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और पेयजल की उपलब्धता, रोशनी (लाइटिंग) और निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आपातकालीन चिकित्सा वसुरक्षा प्रबंधों की स्थिति का जायजा लिया।

छठ घाटों केनिरीक्षण के उपरांत नवीन ने कहा,”छठ महापर्व बिहार की गहरी आस्था, संस्कृति और समृद्ध लोकपरंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह पर्व धार्मिक निष्ठा के साथ-साथ सामाजिक समरसता, अनुशासन और प्रकृति सेजुड़ाव का अद्वितीय संदेश देता है।” उन्होंने आगे कहा कि अर्घ्य देने गंगा तट परआने वाले प्रत्येक छठव्रती को सुरक्षित,स्वच्छऔर सहज वातावरण मिले, इसके लिए बिहार सरकार और आमजन मिलकर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समय रहते सभी आवश्यक इंतजाम पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजनके दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी लोग पूरे उल्लास व श्रद्धा के साथमहापर्व मना सकें।


Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

