Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में करोडों रूपये के प्लाॅट को फर्जी तरीके से नाम कराने पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने थाना सेंट्रल में कराया एफआईआर दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर में करोड़ों रुपए कीमत की एक प्लॉट ट्रांसफर कराने के एक मामले में थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। सेक्टर -21 सी की ये प्लॉट कांति कुमार गुप्ता निवासी 2146 सेक्टर -15 सी, चंडीगढ़ के नाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद ने अलॉट की थी। जो हेराफेरी करके आनंद कुमार छाबड़ा के हक की गई हैं। इस मामले की आगे की कार्रवाई थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की पुलिस कर रही है।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह.) फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा प्लाट न. 480 सैक्टर-21 बी फरीदाबाद रकबा करीब 500 वर्गगज को वर्ष 1973 में क्रांति कुमार गुप्ता निवासी मकान नंबर – 2146 सैक्टर-15 सी. चंडीगढ को अलाॅट किया गया था। लेकिन क्रांति कुमार गुप्ता के नाम की तहसील फरीदाबाद से फर्जी वसीयत व वर्ष 2010 में क्रांति कुमार गुप्ता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उपरोक्त प्लाॅट को हड़पने के लिए वर्ष 2025 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद कार्यालय में ट्रांसफर करने बारे दावा पेश किया गया था। जबकि क्रांति कुमार गुप्ता द्वारा तहसील कार्यालय फरीदाबाद में ऐसी कोई वसीयत रजिस्टर्ड नहीं कराई गई थी। इस मामलें में गहनता से रिकार्ड की पडताल करने की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना के संबंध में सत्यापन के दौरान मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह.) फरीदाबाद द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद कार्यालय से प्लाॅट नंबर 480 सैक्टर-21बी, फरीदाबाद रकबा करीब 500 वर्गगज की अलाॅटमैंट से संबंधित सत्यापित दस्तावेज प्राप्त किए गए। प्राप्त रिकार्ड के अनुसार यह प्लाॅट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा वर्ष 1973 में क्रांति कुमार गुप्ता निवासी म.न. 2146 सैक्टर 15सी चंडीगढ़ को अलाॅट किया गया था। दिनांक 20.09.2013 को अलाॅटी क्रांति कुमार गुप्ता द्वारा कार्यालय संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद में एक आवेदन प्रस्तुत करते हुए अनुरोध किया कि उसे उपरोक्त प्लाॅट न. 480 सैक्टर-21बी, फरीदाबाद के संबंध में नोडयूज सर्टिफिकेट जारी किया जाए।

जिसके संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा बकाया राशि जमा कराए जाने बारे निर्देश दिए । उसके उपरांत वर्ष 2025 में आनंद छाबडा निवासी मकान नंबर एन.आई.टी. फरीदाबाद द्वारा अलाॅटी क्रांती कुमार गुप्ता द्वारा आनंद कुमार छाबड़ा के हक में पंजिकृत कराई गई एक वसीयत जो कार्यालय सब रजिस्ट्रार, फरीदाबाद में रजिस्टर्ड थी, की प्रति प्रस्तुत करते हुए अनुरोध किया कि उक्त प्लाॅट के रिकार्ड में उसका मोबाईल नम्बर दर्ज किया जाए , शपथ पत्र तथा दस्तावेज पेश करते हुए क्रांति कुमार गुप्ता द्वारा आनंद कुमार छाबड़ा के हक में दिनांक 08.10.1987 को पंजिकृत कराई गई एक

वसीयत व नगर निगम फरीदाबाद से जारी क्रांति कुमार गुप्ता के मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति प्रस्तुत करते हुएअनुरोध किया कि उक्त प्लाॅट को उसके नाम ट्रांसफर किया जाए । सत्यापन के दौरान तहसीलदार फरीदाबाद कार्यालय द्वारा अगवत कराया कि क्रांति कुमार गुप्ता द्वारा आनंद कुमार छाबड़ा के हक में की गई वसीका उनके कार्यालय से पंजिकृत नही है। इसके अतिरिक्त क्रांति कुमार गुप्ता का मृत्यु प्रमाण पत्र सब रजिस्ट्रार (जन्म एवम् मृत्यु) कार्यालय नगर निगम फरीदाबाद के रिकार्ड में दर्ज होना नहीं पाया गया।

इसके अतिरिक्त सत्यापन के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति प्रेमराज गुप्ता निवासी म.न. 480 सैक्टर-21बी, फरीदाबाद द्वारा माह दिसंबर-2025 में एक आवेदन पत्र तहसीलदार बड़खल को संबोधित करते हुए अनुरोध किया हुआ है कि उसे, उसके मृतक पिता स्व. क्रांती कुमार गुप्ता का कानूनी उत्तराधिकारी घोषित किया जाए । जिसमें प्रेमराज गुप्ता ने शपथपूर्वक कहा है कि उसके पिता क्रांती कुमार गुप्ता की मृत्यु दिनांक 15.06.2009 को हो चुकी है तथा वह अपने पिता का अकेला वारिस है।

लेकिन तसदीक रिपोर्ट के अवलोकन पर पाया गया कि रिपोर्ट में क्रांती कुमार गुप्ता की मृत्यु 14.03.2024 को होनी वर्णित की हुई है। सत्यापन के दौरान प्रेमराज गुप्ता का आवेदन पत्र, तसदीक रिपोर्ट व शपथ पत्र प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए। इस प्रकार प्रतिवादी आनंद कुमार छाबड़ा, प्रेमराज गुप्ता द्वारा अन्य लोगों के साथ मिल कर प्लाॅट नं. 480 सैक्टर-21बी, फरीदाबाद को धोखाधड़ी से हड़पने की नीयत से असल अलाॅटी क्रांति कुमार गुप्ता की फर्जी वसीयत व मृत्यु प्रमाण पत्र व फर्जी उत्तराधिकारी तसदीक रिपोर्ट तैयार करके उक्त प्लाॅट को अनुचित तरीके से अपने नाम ट्रांसफर कराने की नीयत से कार्यालय संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद में प्रस्तुत किया गया। जिस संबंध में मुख्यमंत्री उडनदस्ता (ह) फरीदाबाद द्वारा सत्यापन करने उपरांत थाना सैंट्रल फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related posts

विद्युत क्षेत्र के लिए “साइबर घटना प्रतिक्रिया” पर एनपीटीआई ने दो दिवसीय सीआईएसओ कार्यशाला का किया आयोजन

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद ने की चाइनीज मांझा बेचने वाले 4 दुकानों में छापेमारी,मांझा बरामद , 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक साथ मनाए  गए दो नवरात्रे, मां चंद्रघंटा और मां कुष्मांडा की हुई भव्य पूजा-अर्चना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x