
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पीएस डीएलएफ फेज -3, गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को एक होमगार्ड को अवैध वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित होमगार्ड ड्यूटी के दौरान वाहन चालक से उपहार के रूप में अवैध वसूली कर रहा था , की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले में पीएस डीएलएफ -फेज 3 गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत आरोपित होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 08.11.2026 को सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड द्वारा उपहार के रूप में अवैध वसूली करने की एक वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आई। वायरल वीडियो पर पुलिस पीएस डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा संख्या 214 दिनांक 08.11.2026, धारा 308(2) BNS के तहत अंकित किया गया।

पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 08.11.2026 को ही आरोपित होमगार्ड ओमकार (नंबर 293/GGM), निवासी गांव हिलालपुर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपित होमगार्ड को न्यायालय में पेश किया गया। अनुसंधान जारी है।



Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

