
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:धनतेरस में फरीदाबाद में लोगों ने जमकर खरीदारी की,सबसे ज्यादा भीड़ आभूषण, बर्तनों, झाड़ू और सजावट से जुड़े सामग्री की दुकानों पर दिखाई दिए। रोशनी के त्यौहार दीपावली से पहले शहरवासियों के साथ – साथ व्यापारियों भाइयों में भी काफी उत्साह दिखाई दिए।
फरीदाबाद पुलिस प्रशासन की बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के चलते ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार में शहरवासियों ने आराम से सामानों की जमकर खरीदारी कर पाए।

ओल्ड थाने के एसएचओ विष्णु दत्त की माने तो ओल्ड बाजार के मुख्य रास्ते पर दोनों तरफ से बैरिकेड लगा कर जवानों की तैनाती की गई,जिसमें किसी भी भारी वाहनों व ई -रिक्शा की एंट्री बिल्कुल बंद कर दी, ताकि बाजार में जाम की स्थिति एकदम उत्पन्न न हो, क्योंकि दुकानदारों ने सामानों का स्टॉक इस दिन के लिए की हुई है, ताकि उनकी धनतेरस के दिन बिक्री अच्छी हो सके। और उनके परिवार के लोग और शहरवासियों के साथ दीपावली पर्व उत्साहपूर्वक मना सकें। 




Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

