

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी के पास अजनारा होम्स सोसायटी चौक के पास एक चलती सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कार का सीएनजी सिलेंडर फटने से आग और भयावह हो गई।


गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार चारों लोग बाहर निकल आए, जिससे किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

हादसा थाना बिसरख क्षेत्र में गौर सिटी के नजदीक अजनारा होम्स सोसायटी चौक के पास हुआ। 2022 मॉडल की सीएनजी कार में अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। कार में 4 लोग सवार थे, जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि बीच सड़क पर सीएनजी सिलेंडर का धमाका हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

