अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपराध शाखा , सेक्टर -40 , गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को एक कार में बैठे 2 बदमाशों को गिरफ्तार किए है, जिनके नाम दीपक (उम्र-27 वर्ष) निवासी जाटी कलां, जिला सोनीपत व राहुल (उम्र-28 वर्ष) निवासी नांगल, कलां जिला सोनीपत, हरियाणा हैं ,इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 5 अवैध पिस्टल, 11 मैगजीन व एक कार बरामद किए है। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम इंद्रवीर ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। इस मामले में थाना बजघेड़ा , गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीपी क्राइम इंद्रवीर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29.10.2026 को उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए सैक्टर-112 बजघेड़ा, गुरुग्राम से 02 व्यक्तियों को कार व उसमें रखे अवैध हथियारों सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपितों के नाम दीपक (उम्र-27 वर्ष) निवासी जाटी कलां जिला सोनीपत व राहुल (उम्र-28 वर्ष) निवासी नांगल कलां जिला सोनीपत, हरियाणा है।

उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के कब्जा से 05 पिस्टल, 11 मैगजीन व 01 कार बरामद करने पर उनके विरुद्ध थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया तथा आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित दीपक वर्ष-2019 से 2025 तक हत्या तथा अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद था। दिसंबर-2025 में दीपक हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना खुद का गिरोह बनाने की योजना बनाई तथा इसके गांव के पास के ही उपरोक्त आरोपित राहुल सहित अपने कुछ साथियों को अपने गिरोह में शामिल किया।

दीपक ने कुछ लोगों को रुपए दिए हुए थे जो रुपए वापस नहीं मिलने पर उन लोगों के साथ इसका विवाद था तथा उन लोगों पर हमला करने के लिए व वर्ष-2015 में आरोपित दीपक के बुआ के लड़के की सोनीपत में हुई हत्या का बदला लेने के लिए दीपक ने उपरोक्त हथियार मध्य-प्रदेश के जिला खरगांव से 03 लाख रुपयों में खरीदे थे। इसके अतिरिक्त वर्ष-2018 में आरोपित दीपक ने आपसी झगड़े में अपने ही गांव के सतबीर नामक व्यक्ति की हत्या की थी, सतबीर की हत्या के बाद सतबीर के लड़को से इसकी दुश्मनी थी। सतबीर की हत्या का बदला लिए जाने का अंदेशा होने के कारण भी आरोपित दीपक को हथियारों की जरूरत थी।आरोपितों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपित दीपक ने द्वारका (दिल्ली) में हुई छीना झपटी/लूट की एक वारदात के मुख्य आरोपित को हथियार भी उपलब्ध कराए गए थे। आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित दीपक पर हत्या करने, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी करने, फिरौती के लिए अपहरण करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 08 मुकदमा गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी व दिल्ली में अंकित है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

