Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शराब कारोबारी से विदेशी कॉल करके लाखों रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
विदेशी फोन नंबर से कॉल करके शराब कारोबारी से लाखों रुपए की फिरौती मांगने व नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा , फरुखनगर , गुरुग्राम की टीम ने आज बृहस्पतिवार को 2 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। इनमें से एक आरोपित नाबालिग है, जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है। इस मामले में थाना फरुखनगर , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दिनांक 28 नवम्बर -2026 को दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में पुलिस टीम ने उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किए है। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम इंद्रवीर ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए है।    

एसीपी क्राइम इंद्रवीर ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत बुधवार को एक व्यक्ति ने थाना फरुखनगर,गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह शराब की दुकानों का लाइसेंस धारक है। दिनांक 25 अक्टूबर -2026 को समय दोपहर 12:41 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अमेरिका से बात करने व अपना परिचय आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उससे लाखों रुपए  की मांग की तथा रुपए न देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और नुकसान पहुँचाने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर दिनांक 28.10.2026 को थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस प्रणाली का प्रभावी प्रयोग करते हुए तथा पुलिस तकनीकी की सहायता से घटित वारदात से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा एकत्रित की गई जानकारी व सूचना को आधार बनाकर पुलिस टीम द्वारा  त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अंकित होने के कुछ ही घंटों में आज दिनांक 29.10.2026 को 1 नाबालिग सहित कुल 2 आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सुमित (उम्र: 25 वर्ष, शिक्षा: 10वीं पास) निवासी गाँव सिकन्दरपुर बढ़ा, थाना खेड़की दौला, जिला गुरुग्राम, गुरुग्राम कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करता है व एक 15 वर्षीय नाबालिक साथी: 8वीं कक्षा में पढ़ता है, के रूप में हुई।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आरोपितों से की गई प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित सुमित ने इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने एक वर्चुअल विदेशी नम्बर प्राप्त किया और अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर उस नम्बर का प्रयोग करके वाइन-शॉप के मालिक को फोन करके फिरौती मांगने की योजना बनाई तथा योजनानुसार नाबालिक ने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यदि पीड़ित/शिकायतकर्ता इन्हें फिरौती के लिए राजी हो जाता तो फिरौती के रुपए आरोपित सुमित द्वारा प्राप्त करने की भी योजना थी।  पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  से उपरोक्त  सम्बन्धित तथा अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए उपरोक्त  वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन इत्यादि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

अब आपदा के बारे में मिलेगी प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट : डीसी

Ajit Sinha

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, उप क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम को राजभाषा के क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार।

Ajit Sinha

लॉकडाउन में स्पा धंधा हुआ मंदा, तो शुरू कर दिया जिस्मफरोशी का धंधा, 12 लड़कियों समेत 28 लोग अरेस्ट-देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x