Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के माध्यम से भाजपा लोकतंत्र की रक्षा और अराजकतावादी सोच के विरोध का संदेश दे रही है।

अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दिल्ली में लाल किलाचौक से टाउन हॉल चौक तक आयोजित पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्वकिया और झूठ की राजनीति करने के लिए राहुल गाँधी को आड़े हाथों लेते हुए कराराप्रहार किया। पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए नवीन ने उपस्थित जनसैलाब को संबोधितकरते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता और विपक्ष, दोनों में जनता के लिए संघर्ष करते हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत कालक्ष्य दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया। कार्यक्रम में दिल्ली कीमुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, लोकसभासांसद प्रवीण खंडेलवाल और  रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री  जयप्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

पदयात्रा में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी। नवीन ने कहा कि आज हम प्राचीन जैन लाल मंदिर में भगवान महावीर के इसपवित्र स्थान के सामने खड़े होकर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा की शुरुआतकरने जा रहे हैं। विपक्ष के हमारे कई साथी सोचते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता किसमिट्टी का बना है। मैं बता देना चाहता हूँ कि भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता में रहते हुए भी सड़क परसंघर्ष करता है और विपक्ष में रहते हुए भी सड़क पर अपनी आवाज बुलंद करता है। यहीभाजपा के कार्यकर्ता की पहचान है। देश का लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है। जनता काविश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है।

देश की जनता जानती है किइस मिट्टी के लाल और देश के पुत्र, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  का परिवार140 करोड़ जनता है और उनके सुख-दुख के साथी नरेन्द्र मोदी  हैं।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले विपक्ष के नेताराहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर चलते हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें संविधान सेकोई मतलब नहीं है। ‘खाता न बही, राहुल गांधी और उनका परिवार जो कहता है, कांग्रेसके सभी नेता उसी को सही मानते हैं।’ इसी सोच के कारण आज कांग्रेस रसातल में जा रहीहै। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की बात मानते रहेंगे, तो कांग्रेस समाप्त होजाएगी। एक परिवार के कानून को देश का कानून बनाने और परिवार की इच्छा को देश कीइच्छा मानने का प्रयास करने वाले कांग्रेस के नेताओं से मैं स्पष्ट रूप से कहनाचाहता हूं कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपने आपातकाल लगाकर भीदेख लिया।

सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने 90 से अधिक ऐसे फैसले लिए, जिनके जरिएजनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया लेकिन हर बार देश कीजनता ने लोकतंत्र की आवाज बुलंद करते हुए आपको जवाब दिया और सजा दी। इसके बावजूदकांग्रेस उससे सीख नहीं लेती।  नवीन ने कहा कि दिवाली के बीच आज काली चौदस का अवसर है। हमारे सभीव्यवसायी भाई अपना नया बही-खाता बनाते हैं और पुरानी प्रविष्टियों को देखते हैं।कई बार जो प्रविष्टियां दो या तीन बार दर्ज हो जाती हैं, उन्हें हटाते हैं और सहीखाते को आगे रखते हुए पूरा हिसाब-किताब करते हैं। व्यवसायियों का मानना है कि खाताजितना साफ-सुथरा होगा, व्यवसायी की साख उतनी ही मजबूत होगी। यदि अपनी साख मजबूतकरनी है, तो खाता-बही सही रखना होगा। लोकतंत्र का बही-खाता भी मतदाता सूची है। जबइस मतदाता सूची को साफ और शुद्ध करने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस केनेताओं को बेचैनी होती है लेकिन लोकतंत्र का यह बही-खाता पूरी तरह शुद्ध होगा। हरउस सच्चे भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा, जिसका वोट देने का अधिकारहै और घुसपैठियों के नाम हटेंगे। इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह सेसंघर्ष करने को तैयार है। मतदाता सूची में ऐसे वोटरों के नाम हैं, जिनकी मृत्यु होचुकी है, जबकि करोड़ों मतदाताओं के नाम दो-दो जगह दर्ज हैं। ऐसे भी करोड़ों मतदाताहैं, जिनका कोई पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है। इसे ही ‘घोस्ट वोटर लिस्ट’ कहते हैं।कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि मतदाता सूची में ऐसी गड़बड़ियां बनी रहें, ताकिउनकी दुकानदारी चलती रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमशुद्धिकरण में विश्वास करते हैं। हम कांग्रेस को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं किलोग इसे कांग्रेस (आई) के रूप में जानते हैं। लोगों ने सोचा था कि यह पार्टीकांग्रेस (इंदिरा) के नाम से जानी जाएगी, लेकिन यह इंदिरा कांग्रेस नहीं, बल्किइटैलियन कांग्रेस के रूप में जानी जाती है। इनकी सोच ही विकृत है। इसलिए देश कीजनता इन्हें भी शुद्ध करने का काम करती रहती है, लेकिन शुद्धिकरण के बावजूद ये सीखते नहीं हैं। ये हार से सीखने के बजाय अपनी खीझ निकालते हैं। आज लोकतंत्रबचाओ,अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत हो रही है। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि इसदेश में अराजकता का कोई स्थान नहीं हो सकता। हम देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ारहे हैं और अपनी विरासत को आगे ले जा रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखागुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  कहीं नहीं जाएंगे और 2029में इसी लाल किले की प्राचीर से फिर तिरंगा लहराएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी  ने जिस सेवाभाव से देश का नेतृत्व किया है, उसके बाद 2029 में लाल किले कीप्राचीर से फिर तिरंगा लहराने वाले व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हीहोंगे और इससे कांग्रेस की बेचैनी बढ़ती रहेगी। नवीन ने कहा कि जब देश में कोरोना महामारी आई थी, तब ये अराजकतावादीलोग सड़कों पर नहीं दिखे, बल्कि अपने घरों में दुबके हुए थे। जब देश पर कोई आपदाआती है, तो ये लोग नजर नहीं आते। ऐसे समय में सड़क पर उतरकर और हर घर तक पहुंचकरसेवा करने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता और भाजपा का नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही नजर आते हैं। आज लोग तिरंगा लेकर निकल रहे हैं और कनॉट प्लेसपर तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं। लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि जब भारत केअभिन्न अंग कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने की बारी आई थी, तब भाजपा केकार्यकर्ताओं ने संघर्ष और बलिदान देकर वहां तिरंगा फहराने का काम किया था। वर्ष2011 में जब भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, तब लाल चौक परपाकिस्तान के झंडे लहराए जाते थे और दिल्ली में बैठी सरकार मौन रहती थी। उसे इसकीचिंता नहीं होती थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश केप्रथम गांव से लेकर राजधानी तक तिरंगा लहराता है। विपक्ष के साथियों को भी यहसमझना होगा कि उनकी सोच भले ही अराजकता की हो, लेकिन भारत में रहना है तो भारत केतिरंगे के साथ खड़ा होना ही होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो लोगभारतीय जनता पार्टी के विस्तार पर सवाल उठाते हैं, उनसे हम स्पष्ट रूप से कहनाचाहते हैं कि वे जनता के बीच भाजपा के विचार और उसके विस्तार को नहीं रोक पाएंगे।देश के 22 राज्यों में हमारी सरकारें हैं और जनता हमें लगातार इसलिए चुनती है,क्योंकि हम उसके विश्वास के साथ खड़े हैं और उसके दुख-दर्द में सहभागी बनते हैं।भारत के विकास और विरासत को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। विपक्ष न भाजपा के विचार को रोक पाएगा, न उसके विस्तार को, न भारत केविकास को और न ही देश की विरासत को आगे बढ़ने से रोक पाएगा। विपक्ष की अराजकतावादीसोच उसे और रसातल में ले जाएगी। विपक्ष लगातार देश के युवाओं को भ्रमित करने औरउन्हें भटकाने का प्रयास करता है, लेकिन आज देश का युवा वर्ष 2013 के निराशा भरेवातावरण से बाहर निकलकर आशा और उम्मीद के नए वातावरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। नवीन ने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया पर कुछ रील्स बनाकर लोगों कोभ्रमित करने का प्रयास करता है, लेकिन देश का युवा रील में भी रियल देखता है औररियल में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को देखता है। युवाओं को मालूम है किदेश का नेतृत्व ऐसे हाथों में है, जो युवाओं, माताओं-बहनों, किसानों, व्यवसायियोंऔर मजदूरों के दुख-दर्द को समझते हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दर्द केवलअपने परिवार का है और परिवार के दर्द के चक्कर में वे कांग्रेस के नेताओं को रसातलमें ले जा रहे हैं। हम तो चाहते हैं कि राहुल गांधी इसी तरह कांग्रेस का नेतृत्वकरते रहें, ताकि कांग्रेस अपनी अंतिम सांसें गिनती रहे। वह दिन भी आएगा, जबकांग्रेस का नेतृत्वकर्ता भी राहुल गांधी होंगे और उसका अंतिम कार्यकर्ता भी राहुलगांधी ही होंगे। इसी तरह की अराजकतावादी सोच रखने वाली पार्टी को भाजपा ने दिल्लीसे उखाड़ फेंका है, हालांकि कुछ राज्यों में उसकी जड़ें अब भी जमी हुई हैं।मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमने दिल्ली से आम आदमी पार्टी कोपूरी तरह साफ कर दिया है। अब जो कुछ बचा है, उसे भी साफ करेंगे, क्योंकि दिल्लीमें अब वह कलंक दोबारा नहीं लौटने वाला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जोलोग कहते थे कि वे आम आदमी हैं, उन्होंने खास बनकर काम किया और केवल खास लोगों केलिए ही काम किया लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में हमदेश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं और दिल्ली के विकास को मुख्यमंत्री श्रीमती रेखागुप्ता आगे बढ़ा रही हैं। हम सभी देशवासियों के साथ मिलकर 140 करोड़ भारतीयों केएक साझा स्वप्न को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के रास्ते में कुछ बाधाएं औररुकावटें आएंगी, लेकिन हम उन्हें भी पार करेंगे, क्योंकि हमें 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद प्राप्त है। इस पदयात्रा के माध्यम से हमें अराजकतावादीसोच रखने वालों को स्पष्ट संदेश देना है कि भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर भी उन्हेंजवाब देगा और सदन के पटल पर भी उनकी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपाका मंडल अध्यक्ष भी इतना सक्षम है कि वह राहुल गांधी की एक-एक बात का जवाब दे सकताहै।  नवीन ने कहा कि राहुल गांधी सवाल उठाते हैं और फिर मैदान छोड़कर भागजाते हैं। वे मीडिया के सामने आते हैं, झूठा प्रेजेंटेशन देते हैं और फिर चले जाते हैं। मैं राहुलगांधी जी से पूछना चाहता हूं कि मतदाता सूची में जिन 3 करोड़ लोगों का कोईपता-ठिकाना नहीं मिल रहा है, उनकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं?घुसपैठियों के प्रतिआपका यह कैसा प्यार है और उनसे आपको इतनी मोहब्बत क्यों है? क्या राहुल गांधी कोभारत के 140 करोड़ नागरिकों पर भरोसा नहीं है, जो वे बाहर से आए घुसपैठियों केभरोसे कांग्रेस और देश की राजनीति चलाना चाहते हैं? राहुल गांधी स्नेह का पैगामदेने की बात करते हैं, लेकिन जब इसी जेएनयू में एक प्रोफेसर जो कांग्रेस पार्टी का सांसद भी है, हमारी बहनों के साथदुर्व्यवहार करते हैं, तब राहुल गाँधी की जुबान क्यों नहीं खुलती और वे चुप क्यों हो जाते हैं? मैं कांग्रेस औरउसके सहयोगी दलों के नेताओं से भी कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को इसी तरह अपनानेता बनाए रखिए। इससे भाजपा को सीधा लाभ मिल रहा है और भाजपा का कार्यकर्ता भीअधिक उत्साहित हो रहा है। मैं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं और आग्रह करताहूं कि इस पदयात्रा के बाद भी वे घर-घर जाकर लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दें,अराजकतावादी सोच को पूरी तरह बेनकाब करें और जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वासको और मजबूत करें। 

Related posts

फरीदाबाद: उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस के ऑब्जर्वर बने विजय कौशिक

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: अगर कोई व्‍यक्ति अहंकार से हमें कुचलने की कोशिश करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने का भी हमारे पास…….

Ajit Sinha

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है,लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा है- अनुराग ठाकुर 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x