Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पलवल हरियाणा

1 नवंबर को रामलीला मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब, रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा में चल रही है युद्ध स्तर पर तैयारियां-दीपेन्द्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में आज होडल-हसनपुर ब्लॉक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत डॉ. अंबेडकर भवन से होडल एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च हुआ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर इंडिया गठबंधन द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों की समीक्षा की। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश भर में वोट चोरी का खेल करने वाली BJP ने हरियाणा में तो पूरी सरकार ही चोरी कर ली है। प्रदेश में जनभावना बदलाव की थी लेकिन बीजेपी ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से प्रदेश में वोट चोरी करके सरकार बनाई है।

उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए न्योता देते कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा के लिए इस रैली में जरूर शामिल हों। लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा, रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। उल्लेखनीय है कि दीपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा के कोने-कोने में जाकर रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा समेत हर प्रदेश में वोट चोरी का खेल चला। वोटों की गिनती के दिन कांग्रेस पार्टी ने 90 में से 75 सीटों पर पोस्टल बैलेट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लेकिन मशीन खुलते ही बीजेपी ने सरकार बना ली।

3 करोड़ आबादी वाले हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मात्र 0.3% यानी 14000 वोटों का अंतर रहा। जबकि, हरियाणा का ये इतिहास रहा है कि जो पार्टी पोस्टल बैलट में आगे रहती है उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के समय जनता से किये एक भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार जनता का दिल जीतकर नहीं बनी अगर बीजेपी ने जनता का दिल जीतकर सरकार बनायी होती तो अपने वायदे याद रखती। अब इनकी चोरी पकड़ी गई है। 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों का विरोध किया और कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त जिस प्रकार अकेले फैसले ले रहे हैं उससे चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता खंडित हो रही है। दोनों चुनाव आयुक्तों ने पहली चिट्ठी तब लिखी जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके बताया कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है। 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों के रहस्योद्घाटन के बाद स्पष्ट हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हरियाणा चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली कराई। दीपेन्द्र हुड्डा ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने का आवाहन किया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा में बिजली विभाग ही बेच डाला। हरियाणा के सीएम और बिजली मंत्री ने गुड़गाँव की बिजली एक निजी कंपनी एलेवन पावर को दे दी, जहां से बिजली विभाग का सबसे ज्यादा राजस्व आता है। पूरे प्रदेश की बिजली गुल कर दी। जब चारों तरफ हा-हाकार मचा और इनकी करतूत पकड़ी गई तो कहने लगे कि हम तो देना ही नहीं चाहते थे, लेकिन बिजली आयोग ने गुड़गाँव की बिजली प्राइवेट कंपनी को दे दिया, हमने नहीं बेचा! अगर मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री ने हरियाणा की बिजली प्राइवेट कंपनी को नहीं दी तो बताएं कि यहाँ के पावर की डोर दिल्ली में किस केन्द्रीय मंत्री के हाथ में है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब जाकर कह रहे हैं कि 24 फसलें MSP पर खरीदेंगे लेकिन हरियाणा में जहां उनकी सरकार है वहाँ न धान की MSP मिल रही है न बाजरे की MSP मिल रही है। बाजरे पर 2900 की घोषित MSP पर 800-900 के कट लग रहे हैं। ऐसे ही PR धान का 3100 का भाव दिलाने का चुनावी वादा था लेकिन, 2462 MSP घोषित हुई।  हरियाणा के किसान को नमी, कच्ची पर्ची पर 2100-2200 में धान लिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. उदयभान, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पलवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, होडल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस सरौत, हसनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बैसला समेत तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर, देवेश, रामरतन समेत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, NSUI के पदाधिकारी, स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा एसटीएफ, अंबाला की टीम ने आज आतंकी शमशेर सिंह को 1.3 kg RDX (Explosive) के साथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज, पार्टी ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सोहना प्रभारी नियुक्त किया।

Ajit Sinha

जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा करेगी दिल्ली सरकार : रेखा गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x