Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं जहाँ पानी शुद्ध हो, गलियाँ साफ हों, कूड़े के पहाड़ न हों और यमुना निर्मल होकर संगम तक आशीर्वाद दे सकें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्लीके उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सहित अनेकगणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज यहां यमुना शुद्धिकरणके लिए लगभग 9 हज़ार करोड़ रूपए की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआहै। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में हमारी पार्टी की सरकार बनतेही एक बड़ी बैठक बुलाकर यमुना को शुद्ध करने की अपनी संकल्पना दिल्ली सरकार और देशके गृह मंत्रालय के सामने रखी थी। इतने कम समय में हमने 40 प्रतिशत से अधिक सफलता प्राप्तकर ली है। 

 शाह ने कहाकि 30 साल से पिछली सरकारों ने दिल्ली के गटर के पानी को यमुना में छोड़ने और हर रोज़डेयरियों का 2000 टन गोबर यमुना में डालने का काम किया। एक ज़माने में उत्तर प्रदेशऔर हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल के सहयोगी दलों की सरकारें थी और हरियाणा के औद्योगिककचने वाला पानी और उत्तर प्रदेश से भी गंदा पानी यमुना  में आता था। उन्होंने कहाकि आज केन्द्र, दिल्ली, हरियाणा औऱ उत्तर प्रदेश में हमारी ही पार्टी की सरकारें हैं।इन चारों राज्यों की हमारी सरकारों ने मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लिएसमयबद्ध रोडमैप बनाए हैं जिसके माध्यम से हम 2029 तक यमुना को निर्मल बना देंगे। शाह ने कहा कि हम एक ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं, जहां घर सुदंर हों, पानी शुद्धहो, गलियां साफ हों, कूड़े के पहाड़ न हों और यमुना जी निर्मल होकर यहां से संगम तककी जनता को अपना आशीर्वाद दे सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस कामको एक अडिग संकल्प के रूप में लिया है और आज इस संकल्प के एक बहुत बड़े भाग की पूर्तिहो रही है।केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज यहां 10 योजनाओं का लोकार्पण हुआ और33 योजनाओं की शुरुआत हुईहै। 8,941 करोड़ रुपए की कुल लागत से शुरू हुई योजनाओं के माध्यम से कई लाख लीटर पानीशुद्ध होकर यमुना जी में जाएगा। दिल्ली के कई इलाकों से जुड़ी परियोजनाओं का आज यहाँलोकार्पण हुआ है और STP के उन्नयन और नए STP लगाने का काम का भूमिपूजन भी हुआ है। आजयहाँ decentralized STP pumping station भी बना है और सीवर लाइनों को घरों से जोड़नेका काम भी शुरू हुआ है। हम सीवर रिहैबिलिटेशन, टैपिंग और जल निकासी को आगे बढ़ा रहेहैं। मई, 2029 से पहले हम यमुना को शुद्ध कर देंगे। शाह ने कहाकि कुछ राजनीतिक पार्टियाँ सिर्फ बहाने की राजनीति करती हैं। दिल्ली की पिछली सरकारेंबहाने बनाती थीं कि उन्हें मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हमारे पास उनकी हर बात काजवाब है लेकिन ये जवाब उन्हें पंजाब में उनकी सरकार जाने के बाद मिलेगा। दिल्ली कीपिछली सरकार ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाकर भ्रष्टाचार करने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कूड़े के पहाड़ों के नाम पर राजनीति की लेकिन हमारी सरकार ने कूड़े के पहाड़ोंको नीचे लाने का काम किया है। 2 साल बाद इन कूड़े के पहाड़ों की जगह बगीचा बन जाएगा। 
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने केंद्र की मोदी सरकारकी सहायता से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर दिया है और 100 एकड़ भूमि को कचरेके से मुक्त कराया है। ओखला और भलस्वां में कूड़े का पहाड़ 30 से 40 मीटर नीचे आ गयाहै, गाजीपुर का कूड़े का पहाड़ 10 से 15 मीटर नीचे आया है। पिछली सरकार ने यमुना केशुद्धिकरण के लिए कुछ काम नहीं किए। हमारी सरकार ने आज सराय काले खां और आईटी ओ पर असिताईस्ट, बांसेरा, वासुदेव घाट जैसे विश्वस्तरीय काम किए हैं। हमने तीन साल का एकaction plan बनाया है कि दिल्ली के हर घर को हम sewerage connection देंगे जिससे गंदेपानी की निकासी हो और हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुँचाने का काम भी करेंगे। शाह ने कहाकि आजकल दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है क्योंकि देशभर में लगातार राज्यों में हमारीसरकारें चुनकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा हैइसीलिए वे वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं। विपक्षी दल कहते हैं कि हमारी पार्टी लोकप्रियवोट से चुनकर नहीं आती, बल्कि वोट चोरी करती है। विपक्षी दलों और उनकी पार्टियों कोपूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है। शाह ने कहा कि वोट चोरी का शोर मचाकर विपक्षीदल घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं। केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कभी EVM, कभी वोट चोरी का बहाना बनातीहैं। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के पहले से ही कांग्रेसकई राज्यों में कई दशकों से चुनकर नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात और उत्तरप्रदेश में 41 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीती, बंगाल में 54 साल और तमिलनाडु में64 साल से चुनाव नहीं जीती। इसी प्रकार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 साल से कांग्रेसकी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी है। अरुणाचल प्रदेश में 12 साल, मिजोरम में 13 साल,मणिपुर में 14 साल, दिल्ली में 18 साल और असम में भी 12 साल से कांग्रेस की पूर्ण बहुमतकी सरकार नहीं बनी हैं। गृह मंत्री ने कहा कि जब वे कहते हैं कि 30 साल तक उनकी पार्टीकी सरकार रहेगी तब विपक्षी दल जनता से कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है, अन्यथा अमितशाह  को कैसे मालूम हुआ। शाह ने कहा कि वे यहीं जन्मे हैं और यहीं रहते हैंऔर देश की जनता के बीच रहते हैं और न ही हर 6 माह में उन्हें विदेश जाना पड़ता है।उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रहा है, अगले 30 साल तक,विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी। शाह ने कहाकि हाल ही में केरल में उसी मतदाता सूची, चुनाव आयोग और EVM से चुनाव हुआ है औऱ विपक्षने चुनाव जीतने के बाद शपथ ले ली और अब Election Commission को अच्छा कह रहे हैं। तेलंगानामें विपक्ष जीत गया तो Election Commission भी अच्छा है और मतदाता सूची भी अच्छी है।हिमाचल में जीत गए तब भी Election Commission और मतदाता सूची अच्छे हैं। तमिलनाडु मेंजिस पार्टी को समर्थन दिया, वो पार्टी चुनाव जीत गई तो भी Election Commission और मतदातासूची अच्छे हैं।  शाह ने कहा कि जहां विपक्ष चुनाव हार जाता  है, वहाँ Election Commission ठीक नहीं है। अगरअदालतें विपक्ष के पक्ष में फैसला देती हैं, तो अदालतें अच्छी हैं, लेकिन अगर विपक्षके विरोध में फैसला दें, तो अदालतें ठीक नहीं हैं। शाह ने कहा कि विपक्ष के येदोहरे मानदंड नहीं चलेंगे और जनता अब ये सब जान चुकी है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष आसपास के कुछ प्रदेशों से कैडरइकट्ठा कर और दिल्ली में प्रदर्शनकर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष को देखभी रही है और समझ भी रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकरप्रधानमंत्री मोदी जी तक, हमारे करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहते हैं, उनका दुखजानते हैं और समस्याओं को दूर करने के लिए अहर्निश श्रम करते हैं। अगर हम यमुना  का उदाहरण देखें, तो दिल्ली में 30 साल तक मुख्य विपक्षी दल और अन्य दल की पिछली सरकारने 30 साल तक शासन किया, लेकिन यमुना  के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। शाह नेकहा कि अब यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना जी को स्वच्छ करने का सौभाग्य प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में हमारी सरकार को मिलने वाला है। गृह मंत्री नेकहा कि इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों और भीड़शाही से विपक्ष देश के जनादेश को झुठलानहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो लोगों के बीच उनका दुख दर्द जाननेके लिए जाना चाहिए, धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता। जनता के दुख, दर्द, पीड़ा और अव्यवस्थाको दूर करने के लिए जहाँ पर भी चुनकर आए हैं, वहां योजनाएं लाइए, काम करिए, वरना बचा-खुचाअस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। शाह ने कहाकि पंजाब सरकार के नेतृत्व में राज्य में जिस तरह से नशे का व्यापार फला फूला है, अबपंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहाँ हमारी पार्टी की सरकार आएगी। उन्होंनेकहा कि बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती, बल्कि सफलता के लिए परिणाम लाने पड़ते हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली के पिछले मुख्यमंत्री दिल्ली से हार गए और अब पंजाब में डेराजमाकर वहां के मुख्यमंत्री को काम भी नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को समाप्त कर देंगे।

Related posts

पिस्तौल बनाने वाली एक अंतर्राज्यीय रैकेट का किया पर्दाफाश , 30 पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार : डीसीपी

Ajit Sinha

निशानेबाजी कुश्ती, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पुलिस के 16 स्टार कलाकारों, वार्डों को सुविधा प्रदान की।

Ajit Sinha

कांग्रेस: किसान आंदोलन अपने 100 दिन समाप्त कर चूका, इन 100 दिनों में हुई 255 मौतें, मीडिया से ये खबरें गायब हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x