Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद:5 हजार रुपये रिश्वत लेते सीआईए होडल का सब-इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन को रंगे हाथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/रेवाड़ी: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रेवाड़ी यूनिट ने सीआईए होडल, जिला पलवल में तैनात सब-इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन को 5,000 रुपए  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और उसकी क्रेटा कार छुड़वाने के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई को 18 अक्टूबर 2026 को थाना बहीन, जिला पलवल में दर्ज मुकदमा संख्या 169/ 2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 25(1बी)(ए), 54 और 59 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। शिकायत के अनुसार, उक्त मामले में मदद करने और उसकी क्रेटा कार छुड़वाने के बदले आरोपित सब-इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपित पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष 5,000 रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की रेवाड़ी यूनिट की टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपित सब-इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन,नंबर 196/पलवल,थाना सीआईए होडल, जिला पलवल को शेष 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा संख्या 26, दिनांक 21 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रेवाड़ी यूनिट के नेतृत्व में की गई। ट्रैप कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में सुमित, सचिव, नगर परिषद, रेवाड़ी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

Related posts

फरीदाबाद:कोर्ट परिसर में पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा विधि विभाग ने मनाई खुशी।

Ajit Sinha

मुंबई इंडियंस व पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेल रहे पांच सट्टेबाजों को अरेस्ट किया हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना साइबर सेल ने  सिम अपग्रेडेशन करने के नाम पर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने वाले 8 आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x