Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में मां दुर्गा के सिंदूर व भोग लगाने के बाद महिलाओं ने खेला सिंदूर खेला, मन में ख़ुशी भी है, और दुखी भी है,विसर्जन – वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में पिछले 5 दिनों से चल रही दुर्गा पूजा का आज छठे दिन बड़ी धूमधाम के साथ समापन हो गया। मां दुर्गा के विदा करने से पहले सैकड़ों सुहागिनों ने मां दुर्गा को सिंदूर व भोग लगाकर, उनका पैर छूकर उनसे आर्शीवाद लिया। इसके बाद सुहागिनों ने सिंदूर खेला खेला। उपस्थित सभी लोगों को सिंदूर लगा कर, अपने से बड़ों से आशीर्वाद लिया व छोटे से प्यार बांटे। इसके बाद मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। ये दुर्गा पूजा ग्रीन फील्ड कल्चरल समिति द्वारा आयोजित किया गया था।

पांच दिनों तक चलने वाली दुर्गोत्सव -26 था। भक्तों का कहना है कि वह लोग नवरात्रि आने का साल भर इंतजार करते है , जब आने वाला होता है, तो 2 -3 महीने पहले ही दुर्गा पूजा के लिए मीटिंग होती है, जिसमें भव्य दुर्गा पूजा के लिए ग्रीन फील्ड कल्चरल समिति के पदाधिकारियों अलग -अलग जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पूजा की पूरी तैयारी करने के बाद मां दुर्गा का भव्य दरबार सजता है। और पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता था। इस बीच डांडिया सहित विभिन्न कार्यक्रम होते है ,

जिसमें हजारों के संख्या में लोग आते है , और नाचते और झूमते है। जैसे जैसे दशहरा पर्व नजदीक आती है , तो मां दुर्गा के बिछड़ने का एहसास हम सभी को होने लगती है। आज मां दुर्गा को सिंदूर व भोग लगाने के बाद जब सिंदूर खेला गया। इस दौरान बहुत ही ख़ुशी का एहसास होता है। इसी बीच उनके आंखों में आंसू भी भर आते है। ऐसा लगता है मेरी मां दुर्गा मुझे छोड़ कर क्यों जा रही है।  और हम सभी के आंखों से आंसू टपकने लगती है।    

Related posts

यूजर पेटीएम वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके ई-चालान का भुगतान कर सकतें हैं, सीपी

Ajit Sinha

एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला मास्टरमाइंड-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल बुधवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x