अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक शातिर वाहन चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को चकमा देकर फायरिंग करते हुए भाग रहे बदमाश के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पकड़ा गया बदमाश दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात अपराधी है, जिस पर 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास मुस्तैदी से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड की तरफ से एक संदिग्ध काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस टीम ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय यू-टर्न लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा।

पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर हड़बड़ाहट में बदमाश की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। खुद को घिरता देख उसने पैदल भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की,जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम उर्फ शुभम राजपूत बताया। इसके ऊपर कुल डेढ़ दर्जन मुकदमे दिल्ली-एनसीआर में पंजीकृत हैं। बाइक भी चोरी की है और प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि घायल अवस्था में पकड़े गए बदमाश की शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत, निवासी आश्रम गेट, थाना सेक्टर-63, नोएडा का निवासी है। उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल , अवैध तमंचा (.315 बोर) , खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि शुभम कोई साधारण चोर नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर का अभ्यस्त अपराधी है। उसके खिलाफ नोएडा के सेक्टर-63, फेस-3 से लेकर दिल्ली के द्वारका, तिलक नगर, पश्चिम विहार, पालम और साउथ कैंपस थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और बीएनएस की संगीन धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

