
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद स्थित कम्युनिटी सेंटर में पांच दिवसीय दुर्गा उत्सव लगभग पूरी तैयारियां कर ली गई है। ये दुर्गोत्सव 2026 ग्रीन फील्ड कल्चरल समिति के बैनर तले किया जा रहा है। इस की शुरुआत दिनांक 16 अक्टूबर 2026 से लेकर 21 अक्टूबर -2026 तक चलेगा। आयोजित दुर्गोत्सव 2026 में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना विशेष रूप से शिरकत करेंगें।

दुर्गोत्सव 2026 में ग्रीन फील्ड के अलग-अलग प्रदेशों के रहने वाले कलाकारों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगें,और दुर्गा उत्सव में शामिल होने आए लोगों के लिए स्वादिस्ट भोजन के स्टाल लगाए गए है। बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षण झूले भी लगाए गए है। आयोजित होने वाले दुर्गोत्सव 2026 में सभी उम्र के लोगों के लिए सुविधा का ख्याल रखा गया है। पूजा परिसर में बहुत ही आकर्षक पंडाल निर्माण किया गया है पाँच दिन चलने वाले इस उत्सव में हर तरह की व्यवस्था की गई है। जनता की मांग को देखते हुए इस बार इस वर्ष डांडिया नाईट के आयोजन दो बार किया गया है दिनांक 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को, यहाँ की डांडिया नाईट इस इलाके में प्रसिद्ध है इस में सभी उम्र के लोग सम्मिलित होते हैं और खूब झूमते नाचते गाते हैं यह डांडिया इस इलाके के लोगों की पहली पसंद है
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

