Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से पिस्टल की नोंक पर एक करोड़ 5 लाख रुपए की हुई डकैती के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30, फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को थाना धौज क्षेत्र के गांव फ़तेह पुर तगा की जोहर कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर से पिस्टल की नोंक पर व बंधक बना कर एक करोड़ 4  लाख 80 हजार रुपए लूटने के मामले में 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। जिनके नाम साहुन खान (38) निवासी गांव फतेहपुर तगा थाना धौज फरीदाबाद (9वीं पास),.हैदर अली (28) उर्फ इमामुद्दीन निवासी गांव मठेपुर, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (6 कक्षा पास),.मोहम्मद आरिफ (32) निवासी गांव डिडौली जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (अनपढ) और मोसीब आलम (30) निवासी गांव फतेहपुर माफी, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश (5वीं पास) हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम -2 वरुण दहिया ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपित साहुन निवासी गांव फतेहपुर तगा को जानकारी थी कि शिकायतकर्ता अब्दुल कदीम ने अपनी जमीन बेची है और जमीन बेचने से प्राप्त नकदी उसके घर पर रखी हुई है। साहुन ने अपने जानकार लियाकत से संपर्क कर, उसे शिकायतकर्ता के घर पर भारी मात्रा में नकदी होने की जानकारी दी तथा डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए कहा। लियाकत पहले भी डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। जिसके बाद लियाकत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक टीम बनाई और वारदात करने का प्लान बनाया। लियाकत के कहने पर सात व्यक्ति निजाम, तयुब, रेहान, सलीम, हैदर अली, आरिफ, मोसीब अर्टिगा गाडी से फतेहपुर तगा पहुंचे। साहुन ने दो व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठा कर शिकायतकर्ता के घर की रेकी करवाई और घर में आने जाने के सभी रास्तों की जानकारी दी। फिर 25/26 सितंबर 2026 की रात को करीब 2 बजे सभी आरोपित शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचे जिनमें से पांच लोग घर के अंदर घुसे और दो गाड़ी को लेकर साइड में चले गए और उन पांच लोगों ने घर में घुस कर शिकायतकर्ता को बंधक बनाया और घर में रखे 1,04,80,000/-रू लूट ले गए। दहिया ने बताया कि शिकायतकर्ता अब्दुल कदीम  निवासी जोहड़ कॉलोनी, फतेहपुर तगा की शिकायत पर थाना धौज में 26 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अनुसार 25 सितंबर 2026 को अपने पुराने मकान से नए मकान में सामान शिफ्ट किया था। रात करीब 2:10 बजे 4-5 युवक उसके मकान में घुस आए, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से एक आरोपित ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कमरे की चाबी मांगी। आरोपितों ने उसके हाथ पीछे की ओर बांध दिए। मुंह और पैर भी बांध दिए। इसके बाद लोहे की रॉड से कमरे और संदूक का ताला तोड़कर कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से तिगांव के लोगों को कराया अवगत।

Ajit Sinha

विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेश सहित दो आरोपित को 7100/- रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी के एनएच दो के एम् ब्लॉक के छोटी गली में गोवेर्धन पूजा आयोजित की गई, पहुंचे लोग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x