Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ बहादुरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह के तीन सक्रिय आरोपित पकडे गए, 3 अवैध पिस्तौल, 39 जिंदा कारतूस बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बहादुरगढ़:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ बहादुरगढ़ टीम ने तीन सक्रिय आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 39 जिंदा कारतूस और एक टाटा सफारी बरामद की है।

यह कार्रवाई 05/06 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि के दौरान की गई। एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो देशी पिस्तौल .32 बोर, एक जिगाना पिस्तौल .30 बोर तथा 39 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा काले रंग की टाटा सफारी, जिस पर अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है, भी बरामद की गई।प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच में सामने आया है कि आरोपित संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और हथियारों को अन्य व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम भी करते हैं। एसटीएफ द्वारा अब यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि बरामद हथियार कहां से प्राप्त किए गए थे और इन्हें आगे किन व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था.पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपितों के हथियार सप्लायरों, संभावित खरीदारों और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है। साथ ही,आरोपितों की पूर्व आपराधिक गतिविधियों तथा अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना सदर बहादुरगढ़, जिला झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा एसटीएफ द्वारा अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने और अपराध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की उपलब्धता पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ का फोकस केवल हथियारों की बरामदगी तक सीमित न रहकर हथियारों के स्रोत से लेकर उनकी सप्लाई और संभावित इस्तेमाल तक पूरी कड़ी का पता लगाने पर है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

नाबालिक बहन की हत्या करके, उसकी लाश को सूटकेस में बंद करके दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फेंका,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड, एक फ्लैट में एक कपडा व्यापारी को धोखे से बुलाकर ,बंधक बनाया, 50 लाख की मांगी फिरौती, धर दबोचा

Ajit Sinha

बच्चे को अगवा कर, ढाई लाख की फिरौती की मांग करने वाला चचेरा भाई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x