Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर बैंक से गाड़ियां लोन पर लेने वाले एक अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन लोग पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
क्राइम ब्रांच, होडल की टीम ने आज शनिवार को जाली दस्तावेज तैयार कर बड़ी और महंगी गाड़ियों पर फर्जी लोन कराने वाले अंतर्राजीय गिरोह का परदर्फश किया है। पुलिस टीम ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किए है जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लैपटॉप, मोबाइल फोन, आरोपितों के पास से क्रेटा कार व 20000 रुपए के नकद बरामद किए है। ये जानकारी डीएसपी मुख्यालय, पलवल नरेंद्र सिंह खटाना ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस दिए है।  

डीएसपी नरेंद्र सिंह खटाना ने पत्रकारों को बताया कि शिकायतकर्ता गौरी शंकर पुत्र शिशपाल, निवासी रजपुरा,जिला पलवल की शिकायत पर थाना सदर पलवल में मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप थे कि आरोपितों ने धोखाधड़ी की नीयत से शिकायतकर्ता के पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदला, नया पैन कार्ड व बैंक खाता खुलवाया। तत्पश्चात, गुरुग्राम स्थित बैंक शाखा से क्रेडिट/लोन स्वीकृत करवाकर हुंडई क्रेटा गाड़ी निकलवा ली और उसे कम दामों में आगे बेच दिया।उनका कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, होडल के एएसआई राकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा तकनीकी व खुफिया साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपित सलीम पुत्र हसन मोहम्मद निवासी उटावड, जिला पलवल को गिरफ्तार कर नेटवर्क का पर्दाफाश करने हेतु 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। विवेचना में पूछताछ आरोपित सलीम की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों-सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राजेश कुमार ,निवासी आजमगढ़, यूपी; हाल निवासी गुरुग्राम जो लोन स्वीकृत करता था तथा जाहुल उर्फ अरमान पुत्र तय्यब निवासी उटावड़, जिला पलवल जो मूल प्रमाण पत्रों से पता बदलता था को भी सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों के कब्जे से अपराध में अर्जित 20 हजार नकद राशि, वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन और व लैपटॉप बरामद किया गया है, जिससे फर्जी तरीके से आधार कार्ड का पता बदला जाता था। इसके अलावा आरोपित सलीम से गाड़ी क्रेटा बरामद की गई है। इसके अलावा यह भी सामने है कि आरोपितों द्वारा फर्जीवाड़ा कर करीब 6 गाड़ियां अलग-अलग पते पर बेची है।मामले की तह तक जाने, अन्य फर्जी वाहनों की बरामदगी तथा इस नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों का सुराग लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा गहनता से विवेचना जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 40 किलों गांजा के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

जिला कारागार यमुनानगर में पोस्को एक्ट के सजायाफ्ता बंदी से नशीला पदार्थ बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध हथियार हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला,बेटा और दामाद सहित 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x