Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: लगभग 30 एकड़ जमीनों पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद ने की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को करीब 30 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अवैध कॉलोनी गांव प्याला, फरीदाबाद में स्थित है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव प्याला में लगभग 30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से 1 कॉलोनी विकसित की गई थी, जिसमें 10 अवैध मकान, (जिनमें 2 औद्योगिक शेड शामिल हैं), 14 बाउंड्री वॉल, 4 डीपी सी, 1 कंटेनर तथा कच्चे सड़क के नेटवर्क बने हुए थे, को उनकी टीम ने आज उनकी देखरेख में एक बुलडोजर की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 50 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार, चुनाव ड्यूटी मे जुटे 75000 से अधिक सुरक्षाकर्मी: डीजीपी  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फ़िल्मों के माध्यम से सकारात्मकता दर्शकों तक पहुँचने की आवश्यकता: हरिओम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x