अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर एक चलती टूरिस्ट डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में एकदम से चीख पुकार हो मच गई। इस भीषण हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। जब भीषण आग लगी, बस में बैठे यात्रियों में अफरा -तफरी मच गई। और कई लोग बस का शीशा तोड़ कर नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। बस में भीषण आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए, और बस में फंसे और बचे हुए यात्रियों का रेस्क्यू किया।

ये हादसा नोएडा से लगभग 34 किलोमीटर दूर जेवर कार्गों एयरपोर्ट के पास हुआ। ये बस दिल्ली से महोबा जा रही थी, एक मिनी बस में 15 यात्रियों को बिठा कर जिला प्रशासन ने महोबा के लिए सुरक्षित तरीके से रवाना कर दिया। ये हादसा थाना जेवर क्षेत्र का है मामला। जब बस में आग लगी उस दौरान ज्यादातर यात्री सो रहे थे।
ग्रेटर नोएडा: एक यात्री कहता है, “…मैं सो रहा था जब किसी ने दरवाज़े पर ज़ोर से दस्तक दी। जब मैं जागा, तब तक वहाँ पहले से ही बहुत बड़ी भीड़ जमा हो चुकी थी। मैंने अपना कोई भी सामान नहीं उठाया; मैंने तो अपने जूते तक नहीं पहने। मैंने बस अपना फोन उठाया और बाहर निकल आया। वहाँ इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। मुझे इधर-उधर धकेला गया, और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींच लिया। उसके बाद मुझे और कुछ याद नहीं है।”बस पूरी तरह धुएँ से भर गया था; दृश्य अत्यंत अव्यवस्थित था, और बाहर निकलना बेहद कठिन था.इतना धुआँ था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था; लोग अंदर दम घुटने से तड़प रहे थे। बहुत कम लोग बच पाए, केवल वे ही जो धक्का-मुक्की के बीच अपना रास्ता बनाकर बाहर निकल सके… कई लोगों की जान चली गई… मेरे पीछे काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद भी काफी देर से बाहर निकल सका था.
ग्रेटर नोएडा:एक यात्री ने कहा, “…जब मैं सो गया, तो किसी ने मुझे यह कहकर जगाया कि बस में आग लग गई है, और हम सभी बाहर निकलने के लिए भागे। वहाँ से निकलना आसान स्थिति नहीं थी; बहुत धुआँ था। किसी तरह हम घबराहट की हालत में बाहर निकलने में सफल रहे। बस यात्रियों से भरी हुई थी…”
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

