अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कराने वाले सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड हैकर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित का नाम अरुण कुमार है, जो हैकिंग की दुनिया में ‘डेविल’ नाम से विख्यात है। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से दबोचा है। आरोपित ‘डेविल’ प्रॉक्सी सर्वर और मॉडिफाइड टीएफटी स्क्रीन के जरिए परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर बाहर से कंट्रोल करवाता था। हाल ही में आयोजित SSC GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा की फाइलों को डिक्रिप्ट करके प्रॉक्सी सर्वर से जोड़ने वाली स्क्रिप्ट इसी ने तैयार की थी।

एसटीएफ ने आरोपित के पास से 2 लैपटॉप, 11 रास्पबेरी पाई डिवाइस, 12 मॉडिफाइड टीएफटी स्क्रीन, वीजीए स्विच, वीडियो कैप्चर कार्ड और सोल्डरिंग मशीन सहित भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। यूपी एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 2019 से इस सिंडिकेट में सक्रिय है। इससे पहले वह यूपी के सीतापुर में हुई नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर भर्ती परीक्षा धांधली में भी शामिल था। गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित के अन्य सहयोगियों और अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में आगे की जांच कर रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

