Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा पुलिस की नशा तस्करों पर दोहरी कार्रवाई, 9,570 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार, हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 9,570 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गोलियों का कुल वजन 957 ग्राम 300 मिलीग्राम है।

एंटी नारकोटिक्स सेल हिसार की टीम ने महावीर कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड के पास कार्रवाई करते हुए एक महिला को 9,420 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets सहित गिरफ्तार किया। बरामद गोलियों का वजन 942 ग्राम है। पुलिस के अनुसार, टीम को गश्त के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से महिला को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके सिर पर रखे गत्ते के कार्टून से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शालू पत्नी सतीश, निवासी महाबीर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना HTM हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।एक अन्य कार्रवाई में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने जीएच मोड़, क्लोथ मार्केट के पास से आरोपी जोगिन्द्र पुत्र भरत सिंह, निवासी चंदन नगर, हिसार को 150 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM Tablets सहित गिरफ्तार किया। बरामद गोलियों का वजन 15 ग्राम 300 मिलीग्राम है। इस संबंध में थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशीली गोलियों की सप्लाई के स्रोत,खरीद-फरोख्त तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का फोकस केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रखते हुए पूरी सप्लाई चेन का पता लगाकर नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने पर है। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हिसार पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का विशेष फोकस नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने पर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सप्लाई से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाला निकला विनोद शर्मा का कातिल-अरेस्ट।

Ajit Sinha

मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले नाबालिक को पचीस दिन के भीतर सुनाई सजा, पांच लाख का लगाया जुर्माना

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 25 मई तक ड्रोन का उपयोग बंद; जनता सतर्क रहे – डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x