Athrav – Online News Portal
नोएडा

फर्नीचर फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों में आग पर पाया काबू-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 10 स्थित ‘राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी’ में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामला थाना फेस 1 क्षेत्र के अंतर्गत D-162 सेक्टर 10 का है, जहां देर रात 18 सितंबर को फर्नीचर कंपनी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने कंपनी परिसर को घेर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को चारों तरफ से घेरकर पूरी तरह बुझा दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related posts

गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा, स्टंट करते हुए रील बनाना भारी पड़ा, कटा 33 हजार का चालान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर महिला का टायर से सिर कुचला शव मिला, हादसा और हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x