अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना पल्ला पुलिस ने नकली ब्रांडेड उत्पाद तैयार कर बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए बांध रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली TATA Motors Genuine DEF HP बरामद किया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक ज्वाला सिंह निवासी सूर्या विहार, पल्ला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि C3I Consultant India Pvt. Ltd. के ऑपरेशन मैनेजर हरिराम शर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला पुलिस टीम ने बांध रोड स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। मौके से 20 लीटर की 20 बाल्टियां, 10 लीटर की 4 बाल्टियां नकली TATA Motors Genuine DEF HP, 6 खाली बाल्टियां, 35 नीले ढक्कन, यूरिया के कट्टे तथा 79 सिल्वर रंग के स्टिकर बरामद किए गए।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पिछले करीब 6-7 माह से नकली DEF तैयार करने का काम कर रहा था। आरोपित पानी व यूरिया के घोल से नकली उत्पाद तैयार कर ट्रक चालकों को सस्ते दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

