Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी-जे पी नड्डा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने आज मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में मल्लेश्वरम् स्थितपार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलनेवाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। नड्डा ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित है। देशभर में स्वच्छता, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थी पंजीकरण, वृक्षारोपण, दिव्यांगजन सहायता, खेल और युवा कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ और ‘सेवा कलश यात्रा’ भी निकाली जाएगी।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि 17 अक्टूबर को ‘सुशासन संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तकपहुंचाना है। प्रेस वार्ता के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएसयेदियुरप्पा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष टी.नारायण स्वामी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा को जल्दी मिलेगा भ्रष्टाचार व नाकामियों में डूबी बीजेपी-जेजेपी सरकार से छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में जारी किया ‘ब्लैक पेपर

Ajit Sinha

नशे में धुत शख्स ने टक्कर मार तोड़ डाली कुतुबमीनार की दीवार, कार में हुआ ब्लास्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x