Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला राइडर को जान से मारने की नियत से तेज रफ़्तार कार चालक टक्कर मार कर भागने वाला चालक पकड़ा गया-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
महिला राइडर को रविवार को गोल्फ कोर्स, गुरुग्राम के समीप तेज रफ़्तार कार चालक ने जान से मारने की नियत से जोरदार टक्कर मार कर सड़क पर गिराने के एक मामले में आज सोमवार को गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) निवासी चांदहट,पलवल, हरियाणा है। इस मामले में थाना सेक्टर -56 , गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज है। दर्ज इस एफआईआर में पुलिस ने जान से मारने की नियत से टक्कर मारने सहित कई और धाराओं को जोड़ा है। ये सभी धाराएं  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जोड़ी गई है। 

डीसीपी पूर्व, संदीप कुमार आईपीएस ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह एक महिला बाइक राइडर ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर एक वीडियो साझा की जिसमें दर्शाया गया था कि दिनांक 13 सितंबर को सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारी गई थी। महिला बाइकर को टक्कर मारने का वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने पर पीड़िता से संपर्क करने के प्रयास किए गए। महिला द्वारा कोई भी शिकायत प्राप्त न होने पर गुरुग्राम पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत ही संबंधित कई धाराओं के तहत थाना सेक्टर-56 में एफआईआर पंजीकृत किया। आरोपित कार चालक मीडिया को मामले के संबंध में  साक्षात्कार देकर पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें  गठित की गई। उनका कहना है कि मामले की गहन जांच करने के बाद सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर एफआई आर में हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS ईजाद (जोड़ी) की गई है।
अनुसंधान के दौरान पीड़िता के कथन अंकित किए गए तथा इसके आधार पर धारा 78,79 BNS की वृद्धि की गई है। अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को दिनांक 15.09.2026 को दौसा-राजगढ़ के बीच ,राजस्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) निवासी चांद हट,पलवल,हरियाणा है। आरोपित को काबू करने के बाद आरोपित द्वारा पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की गई जिसमें आरोपित को गिरने से कुछ चोटें आई है जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है। आरोपित के कब्जा से घटना में प्रयुक्त की गई 1 कार बरामद की गई है जो आरोपित के दोस्त के नाम है।आगामी कार्यवाही की जाएगी, मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

डीसी अजय कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संशोधित मतदाता सूची तैयार करने के लिए अधिकारियों संग की बैठक

Ajit Sinha

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने पहुंची चार बच्चों संग पाकिस्तान की सीमा

Ajit Sinha

वर्ष-2020 में हुई हत्या की रंजिश रखते हुए 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x