Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद :मानव रचना शिक्षण संस्थान में मेगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर 16 सितंबर को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डा.ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 16 सितंबर बुधवार को सूरजकुंड रोड पर स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रांगण में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। डा.ओपी भल्ला फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डॉ.एनसी वधवा के अनुसार रक्तदान शिविर के साथ-साथ जनहित में विशेष रूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व मैमोग्राफी शिविर भी आयोजित किया जाएगा। मैमोग्राफी शिविर में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अपनी स्क्रीनिंग निशुल्क करा सकेंगी।

शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब, रोटरी ब्लड सेंटर, लायंस क्लब ईएसआई ब्लड बैंक, बादशाह खान अस्पताल, संतों का गुरुद्वारा और समन्वय परिवार ट्रस्ट का‌ सहयोग रहेगा।शिविर से पहले स्वर्गीय डा.ओपी भल्ला की स्मृति में हवन का आयोजन होगा। इसके साथ ही मानव रचना शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.प्रशांत भल्ला की अध्यक्षता में एक मुट्ठी दान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों व मानवता के हित में कार्य कर रही संस्थाओं को अनाज वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्थान के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला होंगे। डॉ. एनसी वधवा ने लोगों से आग्रह किया है कि शिविर का लाभ उठाएं। अधिक से अधिक रक्तदान करने में भी सहयोग करें और स्वास्थ्य जांच शिविर में अपने स्वास्थ्य की भी जांच कराएं। यह बता दें कि पिछले वर्ष रक्तदान शिविर में 1857 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। डा.एनसी वधवा के अनुसार मानव रचना शिक्षण संस्थान ने 2026 वर्ष में 30वें साल में प्रवेश किया है, इसलिए इस बार इससे अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने शहरी क्षेत्रों में चलाया चुनाव प्रचार अभियान, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिलाएं सशक्त होंगी तभी बनेगा भारत विकसित और आत्मनिर्भर : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नचौली में रेनीवेल पानी के पाइप लाइन फटने के कारण वीवीआईपी सेक्टरों में पानी का संकट गहराया, देर रात तक चालू होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x