Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

करोड़ों की फीस बंटी, जमीन पर काम शून्य, बायर्स का प्रदर्शन।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सुपरटेक के 16 अधूरे प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य शुरू न होने से घर खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा है। नेफोवा  के नेतृत्व में सैकड़ों बायर्स ने सुपरटेक दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एनबीसीसी और एपेक्स कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनबीसीसी और अपेक्स कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बायर्स ने जम कर नारेबाजी की.  उनका आरोप है कि, एनसीएलएटी के निर्देशों के बावजूद NBCC तय समय पर टेंडर और कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड की प्रक्रिया पूरी करने में नाकाम रहा।

पहले 1 मई 2025 और फिर संशोधित डेडलाइन 31 जुलाई 2026 भी बिना किसी प्रगति के बीत गई। पिछले 21 महीनों में एक ईंट लगना तो दूर, टेंडर तक जारी नहीं किया गया। खरीदारों के पैसों से हर महीने करोड़ों रुपये कंसल्टेंसी फीस, कमेटी के पारिश्रमिक और एमिकस क्यूरी की फीस पर खर्च हो रहे हैं, जबकि जमीन पर काम शून्य है। एमिकस क्यूरी राजीव जैन, एपेक्स कमेटी और NBCC पर संवादहीनता और कोर्ट को सही स्थिति से अवगत न कराने के आरोप लग रहा हैं।होम बायर्स की मांग एनसीएलएटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का तत्काल पालन हो। निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए और पजेशन व रजिस्ट्री की स्पष्ट टाइमलाइन दी जाए। खरीदारों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ, तो वे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और संसद तक मार्च निकालेंगे।

Related posts

20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार.

Ajit Sinha

हथियार बंद लूटेरों से वारदात के दौरान लोहा लेने वाले बुजुर्ग को सीपी विकास ने प्रशंसा पत्र और नगद इनाम देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में चाकुओं से हमला कर सरेराह हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 10 आरोपितों को किया राउंडअप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x