Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद में चाकुओं से हमला कर सरेराह हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 10 आरोपितों को किया राउंडअप।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार, 24 दिसंबर -2024 को अपनी बहन के साथ बाजार गए एक लड़के पर चाकू , डंडों , और सरिया से पीट पीट कर सरेराह हत्या करने के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ, क्राइम ब्रांच -30 व ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मालूम है कि आरोपितों ने रंजिशन इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी क्राइम मक़सूद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ओल्ड फरीदाबाद में अंजली निवासी बसेलवा कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 24 दिसंबर को अपने भाई अंशुल के साथ बाजार गई थी । हिमांशू व रोहित पुत्र सोनू उसके भाई से पूरानी रंजिश को रखते थे, जिन्होंने अपने साथी रुपेश, राहुल, करन कोली, सोहिल खान, वंश, दीपक, साजिद, जतिन व हर्ष के साथ मिलकर चाकू, डंडे लेकर उसके भाई अंशुल पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। मौके पर घायल अंशुल को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया।

जिस शिकायत पर 24 सितंबर को ही हत्या के प्रयास वह अन्य धाराओं के अंतर्गत थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया। आज बुधवार, 25 दिसंबर-2024 को अंशुल की सुबह इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मामले में पुलिस डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में त्वरित करवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ, अपराध शाखा सेक्टर 30 तथा स्थानीय पुलिस टीम ने 10 आरोपितों को राउंडअप किया है। राउंड अप किए गए आरोपितों में हर्ष, रोहित, हिमांशु, कर्ण, साजिद, रूपेश, करण, वासु, दीपक और जतिन के नाम शामिल हैं। आरोपितों से मामले में पूछताछ जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: बिना जांच किए एक ही आईडी पर कमरा देने के जुर्म में ओयो होटल के मालिक व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

एक रात, एक जॉन, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो अलग -अलग मुठभेड़ में 3 अपराधियों को लगी गोली -देखें वीडियो

Ajit Sinha

लड़की के शादी से इंकार करने पर, भाई का किया अपहरण, आरोपित ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x