Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

पीएम ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया और सकारात्मक एवं सार्थक बातचीत के महत्व पर जोर दिया।

अजीत सिन्हा/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दुनिया भर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जुटेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शिखर सम्मेलन विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा का साक्षी बनेगा।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥”
इस सुभाषितम् का अर्थ यह है कि व्यक्ति को हमेशा गुणी लोगों के बीच रहना चाहिए और उनकी संगति अपनानी चाहिए। व्यक्ति को गुणी लोगों के साथ बातचीत करनी चाहिए और उनसे मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने चाहिए, क्योंकि आपसी सद्भावना, संवाद और मैत्रीपूर्ण संबंध शांति एवं सहयोग को मजबूत करते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।

Related posts

खरगे और राहुल बोले-मोदी सरकार ने ट्रेड डील के जरिए देश की संप्रभुता और किसानों के हितों को अमेरिका के पास गिरवी रखा।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन-सीधा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली ट्रेड फेयर में हरियाणा पवेलियन में दिखा परंपरा, ग्रामीण परिवेश और आधुनिक तकनीक का संगम- बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x