अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आज सोमवार को डीटीपी एनफोर्समेंट,फरीदाबाद की टीम ने आज तोड़फोड़ व सीलिंग की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर- 2203 में अवैध रूप से चल रही 7 से अधिक दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई की है। इसके ऊपर कानूनी नियमों को अनदेखी करते हुए बनाई गई निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग को भी सील कर दी गई है। इसके अलावा बीपीटीपी क्षेत्र में भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उपरोक्त विभाग द्वारा 2 नोटिस देने के बावजूद ऊपर की 3 मंजिला बिल्डिंग, बिल्डिंग के दोनों तरफ एक्स्ट्रा कवरेज करके अवैध रूप से बनाई गई थी, को “अथर्व न्यूज़” ने अपने ख़बरों के माध्यम से इस मामले को बखूबी उजागर किया था। आज उनकी खबर पर उपरोक्त विभाग ने मुहर लगाते हुए उपरोक्त बिल्डिंग और दुकानों को पूरी तरह से सील कर दिया। उपरोक्त विभाग की आज दो अलग -अलग टीमों ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी व बीपीटीपी क्षेत्र में तोड़फोड़ और सिंलिंग की कार्रवाई की है।

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने कहा कि आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 20 से 22 बिल्डिंगों में बने चूहा फ्लेट्स, स्टाफ रूम, स्टोर रूम अवैध रुप से बने हुए थे को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया है। उन्होनें कहा कि उन्हें काफी शिकायतें मिली थी, जिसकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई थी, फिर उन्हें नोटिस किया गया था। आज एक बुलडोजर की सहायता से उन सभी के सभी अवैध निर्माणों को तोड दी गई है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-4001 में सीलिंग की कार्रवाई की गई है। और प्लॉट नंबर 4004, 4007, 4009, 4010, 4011 , 4013, 4014 और 1464 में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इन सभी नंबरों में पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से चूहा फ्लैट,स्टाफ रूम, स्टोर रूम बनाई गई थी। जिसपर डीटीपी एनफोर्समेंट,फरीदाबाद ने आज तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई की है। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने कहा कि उनकी यह तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

