Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:तिगांव मे आयोजितपूर्व सैनिकों का सम्मेलन में पूर्व सैनिकों के विधवाओं व वीरनारियों ने  भाग लिया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज तिगांव मे पूर्व सैनिकों का सम्मेलन हुआ जिसमें फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल के पूर्व सैनिकों के विधवाओं व वीरनारियों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन फ़रीदाबाद ज़िला पूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बोर्ड, हरियाणा सरकार के सानिध्य से “ पूर्व सैनिक बोर्ड आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया ।


कार्यक्रम मे ई॰ सी. एस॰ एच. ( पूर्व सैनिक हेल्थ स्कीम) के पदाधिकारी व स्टाफ़ व पूर्व सैनिक बोर्ड के पदाधिकारी व ऑफ़िस स्टाफ़ ने पूर्व सैनिकों की कई शिकायतों का समारोह स्थल पर ही निराकरण किया व कई नई जानकारियों से अवगत कराया।इस कार्यक्रम में तिगांव  के पूर्व हवलदार करतार सिंह ने अहम भूमिका निभाई  व मिर्ज़ापुर के सरपंच महिपाल आर्य के साथ मिलकर पर्व सैनिकों के लिए सॉसाययटी बनाने की घोषणा की जो सबसे पहले फ़रीदाबाद के विभिन्न गावों में शहीद सैनिकों के नाम के बोर्ड व सूचना पट्ट लगाएगी।कार्यक्रम मे तिगांव के विधायक  राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

Related posts

खेड़ीपुल इलाके के प्रिंस ज्वैलर्स की दूकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए, केस दर्ज।

Ajit Sinha

राष्ट्रीय सम्मेलन में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में चुनौतियों और न्यायिक दृष्टिकोण पर विश्लेषण.

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यहां प्रकाशित मैगजीन, पुस्तक, समाचार पत्र जैसी सामग्री की दो-दो प्रतियां जमा करवाना अनिवार्य: विक्रम सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!