Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित जन्नत वैली में आग लगी नहीं हैं. बल्कि आग लगाई गई हैं, चश्मदीद ने एक नकाबपॉश लड़के को देखा,करोड़ों का नुक्सान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित जन्नत वैली में आज दोपहर के वक़्त किसी अंजान शख्स के द्वारा आग लगाए जाने की सनसनी खेज खबर हैं। आग इतना जाएदा था कि देखते ही देखते लगी आग चारों तरफ फ़ैल गई और वहां पर बना एक बड़ा लोन निचे गिर पड़ा। देर से पहुंची करीब एक दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पाया। इस भयंकर आग में करोड़ों रूपए की नुक्सान होने की खबर हैं।
जन्नत वैल्ली में कार्य करने वाले कई लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि एक लड़का जिसकी लंबाई ठीक ठाक थी और वह सफ़ेद रंग की कपडे से अपना चेहरा ढका हुआ था। लोन नंबर तीन के पास उसे आग लगाते हुए देखा गया हैं। इसके बाद आग अचानक से पूरे गार्डन में धीरे -धीरे फ़ैल गईं । इस दौरान पूरा का पूरा एक बड़ा शेड निचे गिर पड़ा। इसके बाद पीछे की तरफ जंगल में आग फ़ैल गई जिसे फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पाया। खबर हैं कि पूरे गार्डेन में 100 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और वहां पर सुरक्षा के भी कड़े इंजाम हैं, वावजूद इसके इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई जो आग लगाने वाला शख्स वहां से बच कर निकल गया। इस संबंध में धर्मबीर भड़ाना से फोन पर बात करने की कोशिश की गई पर उनका मोबाइल फोन बिल्कुल बंद जा रहा था।
इस मामले में सूरजकुंड थाने के एसएचओ विशाल कुमार का कहना हैं कि उनके पास आग लगने की सूचना दोपहर के एक बज कर चालीस मिनट पर आई थी। इसके बाद उन्होनें तुरंत फायर बिग्रेड को फोन किया और वह भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई हैं जिसमें आग लगाने की बात हो। ।बताया गया हैं कि मुंबई की एक कंपनी ने 11 साल के लीज पर जन्नत वैली को लिया हुआ हैं। इसमें जो पैसा लगा हुआ हैं वह कंपनी का हैं और जमीन धर्मबीर भड़ाना का हैं। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य चल रहा था।



Related posts

फरीदाबाद: दुष्कर्म की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 38,000 रुपये की रिश्वत लेते पलवल के मेडिकल ऑफिसर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

गर्भवती महिला का पैर फिसला, प्रथम तल से गिरी नीचे, नवजात की हालत नाजुक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x