अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व डीएफएससी, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को गांव अजरौंदा स्थित 2 राशन डिपो में छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें एक राशन डिपो में स्टॉक रिकॉर्ड के मुताबिक बिल्कुल सही पाई गई, जबकि दूसरी राशन डिपो में करीब 4.15 क्विंटल , 3800 लीटर सरसों तेल , 121 क्विंटल बाजरा व 2 क्विंटल चीनी रिकॉर्ड के अनुसार कम पाई गई। इस संबंध खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में एक डिपो धारक सुमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आगे जांच की कार्रवाई सेंट्रल थाने की पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा,फरीदाबाद के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता,फरीदाबाद टीम द्वारा डीएफएससी फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेहूं 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिए था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताएं सामने नही आई।
संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार- बार संपर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेहूं 551 क्विंटल, चीनी 2 क्विंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 क्विंटल होना चाहिए था। लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 क्विंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 क्विंटल व बाजरा 121 क्विंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में मुकदमा अंकित कराया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

