Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली

उद्योगपति की पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर बदमाशों ने की 75 लाख रुपए की सनसनीखेज डकैती, पकड़े 8 बदमाश-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उद्योगपति की पत्नी को घर में चाकू की नोक पर बंधक बना कर घर से 75 लाख रुपए नकद डकैती करने के सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ, एनडब्ल्यूडी और पीएस अशोक विहार की संयुक्त टीम ने आज शनिवार को 8 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। इनमें से 2 आरोपित नाबालिग है। इस सनसनीखेज डकैती का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का पूर्व कर्मचारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम 1. नमन शर्मा, पुत्र सुखदेव राज, निवासी अशोक विहार, दिल्ली, उम्र-24 वर्ष; 2. दीपक उर्फ देव, पुत्र जसबीर सिंह, उम्र-24 वर्ष, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश; 3. दिनेश उर्फ बल्लू, पुत्र दीपक कुमार, उम्र-38 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब; 4. अंश शर्मा, पुत्र सुखदेव राज, उम्र-22 वर्ष, निवासी अशोक विहार, दिल्ली; 5. साहिल, पुत्र राजकुमार, उम्र-31 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब; और 6. आर्यन उर्फ शेरा, पुत्र मंगल सिंह, उम्र-22 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब  और 2 नाबालिग है। पुलिस टीम ने पकड़े गए उपरोक्त आरोपित के कब्जों से लुटे गए 75 लाख रुपए में 51.52 लाख रुपए नकद, और वारदात में इस्तेमाल की 3 मोबाइल फोन जिनमें 2 आई फोन और 1 वनप्लस फोन शामिल है। 

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग:23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य

Ajit Sinha

लगातार अगले 3 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, कुछ घंटों में निपटा लें अपना जरूरी काम

Ajit Sinha

झगड़े में बेटे को बचाने गए पिता की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x