Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले के सामने आकर काफिले को रोकने के प्रयास कर ने के मामले में 8 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री, हरियाणा के गुरुग्राम आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान डालने एवं सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री, हरियाणा के गुरुग्राम आगमन को मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक एवं समुचित पुलिस प्रबंध किए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के दौरान मार्ग पर राजनीतिक दल के कुछ लोगों द्वारा निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करते हुए प्रदर्शन की मर्यादा का उल्लंघन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक आकर काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान जब पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोकने समझाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की, जिसके परिणामस्वरूप मौके पर कानून-व्यवस्था एवं VIP सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति  उत्पन्न हुई।

पुलिस द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया गया तथा प्रदर्शनकारियों को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने के लिए समझाया गया। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने आचरण से सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर व्यवधान उत्पन्न करने एवं सरकारी कार्य में अवरोध डालने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सिविल लाईन्स,गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कानूनी कार्य वाही अमल में लाई गई। उपरोक्त घटनाक्रम के संबंध में थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में धारा BNS की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित  कार्यवाही करते हुए उक्त घटनाक्रम में संलिप्त 08 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम निम्न प्रकार से हुई:-
1. नीरज यादव पुत्र वीरेंद्र, निवासी मानेसर, 2. शिव पुत्र धर्मपाल, निवासी घटोला, 3. निखिल पुत्र प्रवीण, निवासी भिवानी, 4. अनुज पुत्र देवेंद्र, निवासी कन्हई, 5. हरकेश पुत्र बनवारी लाल, निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी, 6. अमन पुत्र रामभगत, निवासी पटौदी चौक, मनोहर नगर,7. राजीव यादव पुत्र रामकिशन, निवासी कृष्णा नगर ,8. हरेन्द्र निवासी तावडू जिला मेवात हैं। 

Related posts

हरियाणा में डुप्लीकेट नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, भिवानी और फरीदाबाद में केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जिलावासी व्हाट्सएप या मेल पर आने वाले फर्जी लिंक से सावधान रहें : डीसी

Ajit Sinha

मदर डेयरी के मालिक से नोटों से भरा बैग पिस्तौल की नौंक पर लूटने वाले 1 लूटेरे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x