अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रोहतक/सोनीपत: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने आज ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश निवासी खरखौदा, जिला सोनीपत है। वहीं, मामले में उप निरीक्षक हरि प्रकाश, थाना खरखौदा, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उप निरीक्षक द्वारा बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी।

राजीनामा कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी के नाम पर मांगी थी रिश्वत
ब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई के खिलाफ थाना खरखौदा में एक युवती से छेड़छाड़ के संबंध में शिकायत दी गई थी। शिकायत के अनुसार, मामले में राजीनामा कराने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने से बचाने की एवज में उप निरीक्षक हरिप्रकाश द्वारा ₹20,000 की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में यह राशि ₹8,000 में तय हुई।शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने मामले की सूचना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।
बिचौलिये के माध्यम से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 25, दिनांक 20.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया। रेडिंग पार्टी गठित की गई। टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए बिचौलिये राकेश को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए खरखौदा से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि उप निरीक्षक द्वारा बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई एवं जांच जारी है। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई।
previous post
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

