Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिखाई संगठन की ताकत, 23 अगस्त को 27 जिलों के शक्ति केंद्रों पर होगा ‘टिफिन महाकुंभ’

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की संगठनात्मक शक्ति का व्यापक प्रदर्शन गुरुवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में देखने को मिला, जिसमें 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीधे जुड़े। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया की उपस्थिति में हुई बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन का आधार है। पांच हजार से अधिक कार्य कर्ताओं की सहभागिता यह साबित करती है कि भाजपा का संगठन प्रदेश के हर गांव, हर बूथ और हर शक्ति केंद्र तक सक्रिय और जीवंत है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों के शक्ति केंद्रों पर एक साथ ‘टिफिन महाकुंभ’ आयोजित किया जाएगा। इस में शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सहप्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए-2 सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहभागी होंगे। सभी जिले जिला ‘जूम लिंक’ के माध्यम से प्रदेश से जुड़ेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टिफिन बैठक केवल साथ बैठकर भोजन करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता संवाद, आपसी समन्वय, स्थानीय समस्याओं की समझ और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की सक्रियता ही संगठन की शक्ति को जनशक्ति में बदलती है।प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि “मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत भाजपा की आधारशिला है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि टिफिन महाकुंभ को औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनाएं। बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण, मतदाता सूची के सत्यापन एवं आवश्यक सुधार, बूथ स्तर पर नियमित बैठकें तथा ‘मन की बात’ के साथ बूथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी को प्रदेश के गांवों और बूथों तक पहुंचाने तथा सामाजिक संपर्क को मजबूत करने की योजना पर भी चर्चा हुई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन नेतृत्व के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति है और कार्यकर्ता सेवा कार्यों को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनाएं। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विरेन्द्र विज आईपीएस, डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम बने डीआईजी DIG (उप-महानिरीक्षक)।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 3 एचसीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

Ajit Sinha

किसान महापंचायत कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम के लिए कांग्रेस व वामपंथियों को जिम्मेवार ठहराया- सीएम  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x