Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हाइवा-ट्रॉला के बीच जबरदस्त टक्कर, हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, रेड लाइट के खंभे भी टूटे।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अनखीर-बड़खल फ्लाईओवर के बीच आज सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे हाइवा गाड़ी और ट्रॉला के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। इस भिड़ंत में हाइवा गाड़ी की संतुलन बिगड़ गई, और वह डिवाइडर चढ़ गई ,और लगी हुई रेड लाइट के खंभे सहित कई पेड़ों की कुचल दिया। इस हादसे में हाइवा गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई , और ड्राइवर घायल हो गया

जिसे इलाज के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फरीदाबाद यातायात पुलिस ने दो हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हाइवा गाड़ी को हटाया है। अनखीर पुलिस चौकी की पुलिस की मानें तो इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। इस वजह से कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। जैसे ही शिकायत उनके पास आएगी, वह कार्रवाई कर देंगे।

Related posts

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज भाटी की गाडी पीछा करती हुई कार का आया सीसीटीवी फुटेज ,गोली मारते हुए की आई आवाज=देखें    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी अजय नाइजीरियन नागरिकों को फर्जी आधार बनवा कर मुहैया करवा था -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी ने रविवार को स्वंतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर चलाया सर्च ऑपरेशन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x