Athrav – Online News Portal
नोएडा

जेब में रखा नया मोबाइल बना ‘बम’, 26 साल का युवक पहुंचा अस्पताल ,गंभीर रूप से हुआ घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अगर आप भी अपने मोबाइल फोन को जेब में रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी हो सकती है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला और खौफनाक हादसा सामने आया है, जहाँ 26 वर्षीय युवक की जेब में रखा नया मोबाइल फोन अचानक बम की तरह फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में युवक के दोनों हाथ और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। खास बात यह है कि पीड़ित ने यह मोबाइल महज एक महीने पहले ही खरीदा था। घटना 8 अगस्त की शाम की है। 26 वर्षीय मोहम्मद माजिद अपने निजी काम निपटाकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे। माजिद स्टेशन पर मौजूद थे कि तभी अचानक उनकी जेब में रखा मोबाइल फोन तेजी से गर्म होने लगा। जब तक माजिद कुछ समझ पाते या फोन को जेब से बाहर निकाल पाते, तब तक मोबाइल में एक जोरदार धमाका हो गया। अचानक हुए इस ब्लास्ट से माजिद के दोनों हाथ, पेट का निचला हिस्सा और गंभीर अंग बुरी तरह झुलस गए।ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच अचानक हुए इस धमाके से रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे माजिद को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका आपातकालीन इलाज शुरू किया।प्राथमिक उपचार के बाद माजिद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इस हादसे ने मोबाइल कंपनियों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि महज एक महीने पुराने फोन की बैटरी में ऐसा ब्लास्ट होना एक बड़ा खतरा है और यह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था। पीड़ित अब इस मामले की शिकायत कंपनी, विक्रेता और उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी कर रहे हैं।इस घटना के बाद अब सवाल यह उठता है कि एक महीने पुराने फोन में इस खतरनाक ब्लास्ट की जिम्मेदारी कौन लेगा—मोबाइल निर्माता कंपनी या फिर फोन बेचने वाला शोरूम?

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से चिंटू गैंग का सरगना गोली लगने से घायल, लूटी हुई थी तीन चेन, तमंचा कारतूस बरामद

Ajit Sinha

कहां हैं आप विधायक अमानतुल्लाह खान ? नोएडा की चार टीमे तलाश में लगातार कर रही छापेमारी

Ajit Sinha

यूएनजीए अध्यक्ष फिलेमोन यांग का नोएडा दौरा, टीका स्टोर और टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x