
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में एक इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही यूपी 112 की पीआरवी (PRV) गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। बहलोलपुर/बेहरामपुर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में पीआरवी चालक (पायलट) कपिल तोमर की जान चली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,थाना सेक्टर 63 पुलिस की पीआरवी संख्या 9619 को सेक्टर 63 इलाके से एक इमरजेंसी कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन रास्ते में बहलोलपुर (बेहरामपुर) के पास पीआरवी गाड़ी अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रहे पायलट कपिल तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी पुलिसकर्मियों की मदद से पायलट कपिल तोमर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद नोएडा पुलिस महकमे और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

