Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: फरीदाबाद के एस्कोर्ट फोर्टिज अस्पताल में बडी लापरवाही, एक महिला पर चढाई जा रही है ग्लूगोज ड्रिप में क्रीडा मिला है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एक बार फिर फरीदाबाद के एस्कोर्ट फोर्टिज अस्पताल में बडी लापरवाही का मामला सामने आया हैजहां एक महिला पर चढाई जा रही है ग्लूगोज ड्रिप में क्रीडा मिला है, जिसे बीमार महिला के पति ने स्वयं देखा और जिसकी सूचना अस्पताल के हर बडे डाक्टर को दी जिस पर सभी ने सिर्फ जांच का हवाला देकर ग्लूगोज की ड्रिप निकालकर फिकवा दी। पीडित ललित गुप्ता बल्लभगढ के रहने वाले हैं जिन्होंने अपनी पत्नी को दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां डाक्टरों ने ईलाज के दौरान जहरीले क्रीडे वाली ड्रिप चढा दी है। अभी पीडित ने अपनी पत्नी को अस्पताल से बाहर निकाल लिया और आगे की कार्यवाही करने की कह रहा है।
लोग अपने बीमार परिजन को अस्पताल में ठीक ईलाज करवाने के लिए भर्ती करवाते हैं अगर वहां बिमारी को गंभीर कर देेने वाली बात हो जाए तो इससे बडी लापरवाही क्या होगा,ऐसा ही फरीदाबाद के एस्कोर्ट फोर्टिज अस्पताल में उस वक्त देखने को मिला जब बल्लभगढ के ललित गुप्ता ने अपनी पत्नी को दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसपर चढाई जा रही ग्लूगोज की ड्रिप में क्रीडा मिला जिससे देखने के बाद ललित गुप्ता ने सभी बडे डाक्टरों को सूचित किया तब तक ड्रिप आधी चढ चुकी थी,जिसपर डाक्टरों ने ड्रिप को आनन फानन में निकाला और उसे फेंक दिया और कार्यवाही का हवाला देकर मामला शांत करवा दिया है। इस लापरवाही से अगर उनकी पत्नी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन होगा,हलांकि उन्होंने अपनी पत्नी को डिस्चार्ज करवा लिया है,मगर वह कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद :भाजपा सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की,जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, 23 को जनसभा करेंगें, रणवीर शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर आबकारी विभाग ने शराब की दो दुकानें की सील

Ajit Sinha

गर्भवती महिला का पैर फिसला, प्रथम तल से गिरी नीचे, नवजात की हालत नाजुक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x