Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में ट्रेस किए 30 गुम हुए मोबाइल, इस साल अब तक 150 फोन बरामद कर मालिकों को लौटाएं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर आमजन का विश्वास मजबूत किया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर सेल ने केवल 15 दिनों के भीतर 30 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस वर्ष अब तक साइबर सेल कुल 150 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस दिला चुकी है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में तेजी लाने के विशेष निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत साइबर सेल ने लगातार प्रयासों से पिछले 15 दिनों में 30 मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए। डीसीपी ने साइबर सेल इंचार्ज अमित कुमार सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दिन-रात की मेहनत और समर्पण के कारण लोगों की बहुमूल्य संपत्ति उन्हें वापस दिलाई जा सकी।
आज डीसीपी ने मोबाइल धारकों से मुलाकात कर उनके अनुभव जाने और बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किए। इस दौरान सभी मोबाइल धारकों ने पंचकूला पुलिस की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों ने उनकी उम्मीद को फिर से जीवित कर दिया। लंबे इंतजार के बाद अपना मोबाइल वापस पाकर सभी के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में
अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल आपकी मदद के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह केंद्रीकृत प्रणाली गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में सहायक है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। सबसे पहले, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और FIR की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इसके बाद आप ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर “Block Your Lost/Stolen Mobile” यानी “अपने खोए / चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें” का विकल्प चुनें।इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, FIR नंबर, और पहचान पत्र जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद (इनवॉइस) और FIR की कॉपी जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे।  सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने राज्य अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

इस नटवरलाल ने बना डाला अवैध दूतावास, और ऐसे देशों का बन बैठा राजदूत, जिनका अस्तित्व ही दुनिया में नहीं है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई करना तथा पुलिस की छवि में बढ़ोतरी करना ही है उद्देश्य- हरदीप सिंह दून

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x