Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने आज उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम,एसएम सहित सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनरल धीरज सेठ द्वारा भारतीय सेना के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार, सिविल-मिलिट्री अफेयर्स एवं आईटी द्वारा किया गया। 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का सशस्त्र बलों के साथ लंबे समय से गहरा जुड़ाव है और राज्य सरकार सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार एवं अन्य अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार तथा सशस्त्र बलों के बीच निरंतर समन्वय के महत्व पर बल दिया। बैठक में आंतरिक सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर, पूर्व सैनिकों के कल्याण, आवास परियोजनाओं, आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल तथा परिचालन तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तैयारियों एवं प्रभावी प्रतिक्रिया तथा इनके प्रभाव को न्यूनतम करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान भारतीय सेना में सेवारत हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

Related posts

जो कौम अपने देश पर मर मिटने वाले शहीदों को भूला देती है उसका कोई वजूद नहीं रहता-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

कांग्रेस: डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, भाजपा ने बनाया है ईडी को अपनी कठपुतली- वीडियो सुने

Ajit Sinha

उत्तराखंड में चार चुनावी रैलियां करेंगे मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x